इस्राइल के प्रधानमंत्रियों के सजने-संवरने पर छह वर्षों में करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा हुआ है। यह जानकारी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के वकील यार विंकलर शालिट की ओर से मांगी गई जानकारी के जवाब में सामने आई।
इस्राइल के प्रधानमंत्रियों के सरकारी खर्च से जुड़ा एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। छह साल के दौरान प्रधानमंत्रियों के सजने-संवरने और मेकअप पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें सबसे ज्यादा खर्च बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन
खास तौर पर 2023 और 2025 में यह रकम काफी बढ़ गई। विदेशी दौरों के दौरान मेकअप और स्टाइलिंग पर हुए खर्च ने भी कुल आंकड़े को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। यह खुलासा नेतान्याहू के कार्यालय के वकील यार विंकलर शालिट की तरफ से मांगी गई जानकारी के जवाब में किया है।
कपड़ों और मेहमानवाजी पर कितना खर्च
बेंजामिन नेतन्याहू
1,34,000 डॉलर
नफताली बेंट
19,000 डॉलर
यायर लैपिड
2,600 डॉलर
नेतन्याहू के बाल संवारने पर हुआ सबसे ज्यादा
2,600 डॉलर सितंबर से नवंबर 2023 के बीच बाल संवारने पर खर्च।
1,580 डॉलर खर्च किए गए पीएम नेतन्याहू के बाकी मेकअप पर।
810 डॉलर अकेले अक्तूबर 2023 में पीएम के बाल संवारने पर खर्च हुए।
विज्ञापन
छह वर्षों के दौरान नफताली बेंट और यायर लैपिड के कार्यकाल में इस मद में कुल 27,600 डॉलर खर्च किए गए। नेतन्याहू के दौर में 2023 में यह खर्च बढ़कर करीब 1,03,000 डॉलर तक पहुंच गया। वर्ष 2025 में यह खर्च बढ़कर सबसे ऊंचे स्तर यानी लगभग 1,11,000 डॉलर पर पहुंच गया, जिसकी मुख्य वजह विदेशी दौरे थे। फरवरी 2025 में नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान अकेले मेकअप और स्टाइलिंग पर 13,500 डॉलर खर्च हुए।