फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Palestine Meet: मिस्र में मिले इस्राइल और फलस्तीन के प्रतिनिधि, अमेरिका ने किया वार्ता का स्वागत

Mon, 20 Mar 2023 07:42 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

मिस्र के शर्म-अल शेख में इस्राइली और फलस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और फलस्तीन आपस में तनाव कम करने के लिए रविवार को मिस्र में मिले। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने बताया कि शर्म-अल-शेख में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई, ताकि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को संभाला जा सके। अमेरिका ने इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि शर्म-अल शेख में इस्राइली और फलस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। इस दौरान, बाइडन ने तनाव कम करने के उद्देश्य से इस्राइल, फलस्तीनी प्राधिकरण, मिस्र, जॉर्डन और अमेरिका के वरिष्ठ राजनीतिक और सुरक्षा अधिकारियों के बीच बैठक का स्वागत किया। साथ ही बाइडन ने सुरक्षा समन्वय बढ़ाने, सभी आतंकवादी कृत्यों की निंदा करने और दो-राष्ट्र समाधान की व्यवहार्यता बनाए रखने के लिए सभी पक्षों द्वारा तत्काल सहयोगात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने इस विश्वास को भी रेखांकित किया कि लोकतांत्रिक मूल्य हमेशा अमेरिका-इस्राइल संबंधों की पहचान रहे हैं और बने रहने चाहिए, क्योंकि लोकतांत्रिक समाज को वास्तविक नियंत्रण और संतुलन से मजबूत किया जा सकता है। साथ ही लोकप्रिय समर्थन के आधार के साथ मूलभूत परिवर्तनों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडन ने मूल सिद्धांतों के अनुरूप प्रस्तावित न्यायिक सुधारों पर समझौता करने के लिए इस्राइल में चल रहे प्रयासों के लिए समर्थन की पेशकश भी की।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि बाइडन और नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में तनाव और हिंसा पर भी चर्चा की। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ईरान से होने वाले खतरों का मुकाबला करने सहित इस्राइल की सुरक्षा के लिए सहयोग के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों नेता आने वाले हफ्तों में नियमित संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें