फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द वैक्सीन पाने के लिए इजराइल ने चुकाई दोगुनी कीमत, एक डोज के लिए दिए 4,000 रुपये

Sun, 10 Jan 2021 02:35 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के मामले में इजराइल इस समय पूरी दुनिया से सबसे आगे चल रहा है। इजराइल ने 20 दिनों में अपनी आबादी के पांचवे हिस्से को टीका लगा दिया है, यानि कि अब तक लगभग 18 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इजराइल ने ब्रिटेन से 50 फीसदी ज्यादा कीमत चुकाई है, ताकि वैक्सीन की ज्यादा और जल्दी सप्लाई की सुविधा का फायदा उठा सके।

विज्ञापन


इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला को कुछ ही दिन के अंदर 17 बार फोन किया था। ऐसा इसलिए ताकि वैक्सीन की ज्यादा डोज उन्हें जल्द से जल्द मिल सके। इजराइल के विपक्षी नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि नेतन्याहू ने अपनी गिरती लोकप्रियता और राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वैक्सीन के लिए ज्यादा कीमत चुकाई है। फाइजर की जिस वैक्सीन के लिए ब्रिटेन ने 30 यूरो (करीब 2,700 रुपये) प्रति डोज दिए, जबकि इजराइल ने इसके लिए 45 यूरो (करीब चार हजार रुपये) दिए। 
विज्ञापन


इजराइल ने वैक्सीन की कीमत इसलिए दोगुनी चुकाई है। इधर फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि वैक्सीन की कीमत और मात्रा पहले से तय किए गए वादे पर आधारित है।

इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जापान सख्ती से कार्रवाई करने पर जोर दे रहा है। जापान में अगर अस्पताल में भर्ती करने से मना किया जा रहा है तो सरकार इसमें कड़े कानून बनाने जा रही है। अस्पताल में भर्ती होने से मना करने वालों पर सरकार आपराधिक दंड लगाएगी। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार संसद में इस संबंध में कानून लाने जा रही है। यह कानून खतरनाक संक्रामक बीमारियों पर लागू होगा। इस कानून के तहत जापान में कोई भी अस्पताल मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें