फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: लेबनान में इस्राइल के छह सैनिकों की मौत, हिजबुल्ला ने आईडीएफ सैन्य मुख्यालय पर किया हमले का दावा

Thu, 14 Nov 2024 08:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइली सैनिकों की मौत पर इस्राइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ युद्ध में कोई ढील नहीं दी जाएगी। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सैनिकों की मौत पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई में बुधवार को इस्राइल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल लड़ाई के दौरान इस्राइल के छह सैनिक मारे गए। इस्राइली सैनिक दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान मारे गए। इसके साथ ही लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई में मरने वाले इस्राइली सैनिकों की संख्या 47 हो गई है। 
विज्ञापन


गांव में छापेमारी के दौरान गई सैनिकों की जान
इस्राइली मीडिया के अनुसार, इस्राइली सैनिकों ने बुधवार को एक गांव में छापेमारी की थी, उसी दौरान एक इमारत में छिपे हुए चार हिजबुल्ला लड़ाकों ने सैनिकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सैनिकों की जान चली गई। इस्राइली सेना के जवाबी हमले में हिजबुल्ला के चारों लड़ाके भी मारे गए। हमले में जान गंवाने वाले सैनिक इस्राइली सेना की गोलानी ब्रिगेड की 51वीं बटालियन के सैनिक थे। इससे पहले दो अक्तूबर को भी लेबनान में एक हमले में आठ इस्राइली सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

लेबनान में 3,360 लोगों की हुई मौत
वहीं इस्राइली सैनिकों की मौत पर इस्राइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ युद्ध में कोई ढील नहीं दी जाएगी। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सैनिकों की मौत पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस्राइल ने 23 सितंबर को लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बमबारी शुरू की थी। 30 सितंबर को इस्राइली ने अपने सैनिकों को जमीनी लड़ाई के लिए लेबनान में उतार दिया था। इस्राइली हमलों में अब तक लेबनान में 3,360 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को ही इस्राइली हमले में बेरूत में आठ लोगों की मौत हुई थी। इस्राइली सेना ने बेरूत के दक्षिण इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र अरामून पर हमला किया। यह हिजबुल्ला का पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से बाहर का इलाका है।
विज्ञापन


हिजबुल्ला ने आईडीएफ मुख्यालय पर हमले का किया दावा
इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने लेबनान से हुए मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है। इस्राइली सेना की कोशिश है कि हिजबुल्ला को दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी से परे खदेड़ दिया जाए ताकि उसकी सीमाएं सुरक्षित हो सकें। वहीं हिजबुल्ला ने बुधवार को दावा किया कि उसने तेल अवीव में इस्राइली सेना के मुख्यालय पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने हिजबुल्ला के दावे को खारिज कर दिया। मंगलवार को लेबनान से दागे गए रॉकेट हमलों में उत्तरी इस्राइली शहर नाहरिया में दो लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही लेबनान के हमलों में मारे गए इस्राइली नागरिकों की संख्या 45 हो गई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें