फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल ने एक और बड़ी इमारत पर किया मिसाइल हमला, नेतन्याहू बोले- जारी रहेगा हमारा ऑपरेशन

Sun, 16 May 2021 07:41 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर हवाई हमले का दौर जारी है। रविवार सुबह इस्राइल ने एक प्रमुख इमारत पर मिसाइल दागी तो वहीं हमास ने भी तेल अवीव की तरफ कई मिसाइलें छोड़ीं।  
 
विज्ञापन
Israel Hamas war - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के हवाई हमले में गाजा स्थित 12 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई जिसें यूएस एसोसिएटेड प्रेस और कतर का अल जजीरा मीडिया हाउल का दफ्तर था। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने हमास के दफ्तर को निशाना बनाया था और हमले से पहले ही इमारत के लोगों को बाहर निकल जाने की चेतावनी दे दी थी। एसोसिएटेड प्रेस और अल जजीरा दोनों ने इसकी कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन


नेतन्याहू बोले- ऑपरेशन जारी रहेगा
वहीं, एक टीवी भाषण में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि हम पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। हमारा ऑपरेशन अभी जारी है और जब तक जरूरी होगा ये जारी रहेगा। 

बाइडन और नेतन्याहू ने गाजा के हालात पर की चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा की स्थिति को लेकर बातचीत की है। नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इजराइली नेता ने बाइडन को घटनाओं और इजराइल द्वारा की जा रही कार्रवाई या संभावित कदम की जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक नेतन्याहू ने बाइडन को हमारे आत्मरक्षा के अधिकार का अमेरिका द्वारा बिनाशर्त दिए गए समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

बयान के मुताबिक बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा है कि जो हिंसा में शामिल नहीं हैं उन्हें किसी नुकसान से बचाया जाए।

बाइडन और नेतन्याहू के बीच यह बातचीत शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में गाजा सिटी में एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाये जाने और उसे ध्वस्त करने के कुछ घंट के बाद हुई। इस इमारत में ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे।

गाजा में हुई ताजा हिंसा के मुद्दे पर बाइडन और अब्बास ने फोन पर की बातचीत

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फलस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने का आह्वान किया। फलस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी वाफा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फलस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।

फलस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें