फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइली हमले में गाजा में दो बच्चों समेत पांच की मौत, आईडीएफ का दावा- हमास के ठिकाने को बनाया निशाना

Thu, 04 Dec 2025 07:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

गाजा पर इस्राइल के नए हमले में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष विराम को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस्राइली सेना ने कहा कि हमास के हमले में पांच इस्राइली सैनिक घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
यह तस्वीर गाजा में इस्राइली हमले की है। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम को करीब दो माह का समय बीतने वाला है, लेकिन अभी भी तनाव बना हुआ है और संघर्ष विराम के बाद भी कई बार दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले के आरोप लगा चुके हैं। ताजा इस्राइली हमले में गाजा में दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई है। गाजा सिविल डिफेंस एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं इस्राइल का दावा है कि हमास के लड़ाकों ने उसके सैनिकों पर हमला किया, जिसमें उसके पांच सैनिक घायल हो गए।
विज्ञापन


हमले में 32 लोगों के घायल होने का दावा
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इस्राइली मिसाइल हमले में पांच नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। यह हमला खान यूनिस के पश्चिम में स्थित अल मवासी में हुआ। एजेंसी ने बताया कि कुवैत के फील्ड अस्पताल के पास स्थित शरणार्थी कैंप में यह हमला हुआ। गाजा के एक अस्पताल ने भी हमले में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में आठ और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि हमले में 32 लोग घायल हुए हैं। 

इस्राइली सेना ने भी हमास पर लगाए हमले के आरोप
वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिणी गाजा में 'हमास के आतंकियों' ने उनके जवानों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है। इस्राइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में 10 अक्तूबर को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। संघर्ष विराम के बाद दोनों तरफ से सक्रिय और बड़े हमले तो रुक गए हैं, लेकिन इसके बावजूद छिटपुट हिंसा की घटनाएं अभी भी जारी हैं और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-Nigeria Conflict: नाइजीरिया को लेकर अमेरिका का सख्त रुख, ईसाइयों पर हमलों में शामिल लोगों पर वीजा प्रतिबंध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें