फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran Ceasefire: 'इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई', ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह

Tue, 24 Jun 2025 08:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।'
विज्ञापन
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।'

विज्ञापन




'12 दिवसीय युद्ध'
इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को '12 दिवसीय युद्ध' करार दिया। यह बयान 1967 के पश्चिम एशिया जंग की ओर इशारा करता है और उस भीषण पलों की याद दिलाता है, जिसे कुछ लोग 'छह दिवसीय युद्ध' कहकर बुलाते हैं। इसमें इस्राइल ने मिस्र, जॉर्डन और सीरिया सहित अरब देशों के एक समूह से लड़ाई लड़ी थी। ट्रंप का यह संदर्भ अरब जगत खासकर फलस्तीनियों के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन




1967 का 'छह दिवसीय युद्ध'
1967 के युद्ध में इस्राइल ने जॉर्डन से पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम, मिस्र से गाजा पट्टी और सिनाई प्रायद्वीप और सीरिया से गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में इस्राइल ने सिनाई को मिस्र को वापस दे दिया, लेकिन यह अभी भी अन्य क्षेत्रों पर कब्जा रखता है, जिससे दशकों तक संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, जिसकी गूंज आज भी जारी है।

विज्ञापन


कतर एयरवेज ने अपनी उड़ानें फिर से शुरू कीं
अल उदीद एयर बेस पर ईरानी हमले के बाद कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा ने मंगलवार की सुबह फिर से वाणिज्यिक विमानों को कतर के हवाई क्षेत्र में उड़ते हुए दिखाया। इससे संकेत मिलता है कि ऊर्जा-समृद्ध राष्ट्र पर अब खतरा टल गया है।



इस्राइली हवाई हमलों ने ईरान की राजधानी को निशाना बनाया
इससे पहले इस्राइली हवाई हमलों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक तेहरान और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया। अन्य संघर्षों में इस्राइल आमतौर पर युद्ध विराम लागू होने से ठीक पहले अपने हमलों को बढ़ाता है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इस्राइलल सुबह 4 बजे तक अपने हमले बंद कर देता है तो तेहरान भी अपने हमले बंद कर देगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान ईरान और इस्राइल के बीच ट्रंप के कथित युद्ध विराम के एलान पर ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी थी। अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना संदेश पोस्ट किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें