फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: आईडीएफ से हुई बड़ी गलती, खतरा समझकर गाजा में तीन इस्राइली बंधकों को मार डाला

Sat, 16 Dec 2023 02:15 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हागारी ने कहा कि आईडीएफ इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां सैनिकों ने आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों का सामना किया। 
 
विज्ञापन
Daniel Hagari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में संघर्ष के दौरान गलती से इस्राइल के तीन बंधकों को मार डाला। आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हागारी ने बताया कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने गलती से बंधकों को खतरा समझकर उनपर गोलीबारी कर दी। हगारी ने कहा कि आईडीएफ इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां सैनिकों ने आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों का सामना किया। 

विज्ञापन


तीन इस्राइली बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम और समर तलाल्का के रूप में हुई है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमले के दिन हमास के आंतकवादियों ने हैम को कफार अजा और तलाल्का को नीरआम से अपहरण किया था। हालांकि, हागारी ने पीड़ित परिवार के अनुरोध के कारण तीसरे बंधक की पहचान का खुलासा नहीं किया।

यह पूछे जाने पर कि तीन बंधक हमास की कैद से भागने में कैसे सफल रहे, हगारी ने कहा कि सेना का मानना है कि तीनों बंधक आतंकियों की कैद से भागने में सफल हो गए थे या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया था। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद एक स्कैन और जांच के दौरान मृतकों की पहचान के बारे में तत्काल संदेह पैदा हुआ, और उनके शवों को तुरंत जांच के लिए इस्राइल लाया गया, जहां बंधकों की पहचान की गई। उन्होंने कहा, यह हम सभी के लिए दुखद और दर्दनाक घटना है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए आईडीएफ जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें