01:27 PM, 29-Oct-2023
ट्रंप की ‘अराजकता, प्रतिशोध और नाटक’ अमेरिका के लिए घातक: निक्की हेली
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर 2024 के चुनाव में जीत जाते हैं, तो इसके परिणाम ‘‘चार वर्ष की अराजकता, प्रतिशोध और नाटक’’ के तौर पर सामने आएंगे, जो अमेरिका के लिए घातक सबित होंगे। हेली ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो देश को आगे ले जाए, न कि उसकी नैया डुबो दे। उन्होंने लास वेगास में शनिवार को ‘ज्यूइश रिपब्लिकन’ के एक प्रभावशाली समूह के समक्ष अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता ट्रंप की जमकर आलोचना की। हालांकि, हेली ने इस्राइल के पक्ष वाली नीतियों का श्रेय ट्रंप को दिया, लेकिन साथ ही पूछा कि सवाल यह है कि वह भविष्य के लिए क्या करेंगे।
हेली ने ‘ रिपब्लिकन ज्यूइश कोलीशन’ के समक्ष अपने संबोधन में कहा, ‘‘इतिहास में यह बात दर्ज होगी कि ट्रंप इस्राइल का समर्थन करने वाले राष्ट्रपति थे। ईरान के साथ हुए समझौते से बाहर आना जरूरी था। यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देना गलत था, जिसे सही किया गया...।’’