फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिक की बेटी ने बताई आतंकियों की हैवानियत, बयां किया आंखों देखा दर्द

Thu, 12 Oct 2023 12:54 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास के आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिक हैम पेरी की बेटी, ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से आतंकवादियों ने उनके घर में घुसकर उनके पिता का अपहरण किया और उनके पड़ोसियों को बेरहमी से मार डाला। 
विज्ञापन
Israel Naom Peri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में हमास के आतंवादियों की बर्बता की विचलित कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। हमास के आतंकियों के हमले के बाद से सोशल मीडिया पर  डरावने वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो किसी को भी झकझोर कर रख देंगी। 

विज्ञापन


बयां किया आखों देखा दर्द
इसी कड़ी में अब हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिक हैम पेरी की बेटी नाओम पेरी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से आतंकवादियों ने उनके घर में घुसकर उनके पिता का अपहरण किया और उनके पड़ोसियों को बेरहमी से मार डाला। 

वीडियो में नाओम पेरी कह रही हैं कि शनिवार की सुबह उन्होंने देखा कि दर्जनों आतंकवादियों ने उनके इलाके में घुसकर वहां के निवासियों को मार डाला।

नाओम पेरी ने बताया कि आतंकियों ने उनके उन दोस्तों को मार डाला जिनके साथ वह बड़ी हुईं, जिन लोगों को वह जानती हैं, उनमें से कम से कम हर परिवार के एक सदस्य की हत्या या अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि किस तरह घर जला दिए गए। 350 सदस्यों में से 20 से अधिक की हत्या कर दी गई और 80 वर्तमान में लापता हैं और संभवतः उनका अपहरण कर लिया गया है। उनमें से 24 बुजुर्ग हैं, और 15 बच्चे शामिल हैं।

नाओम पेरी ने कहा कि मेरे पिता हैम पेरी 80 वर्ष के हैं, उन्होंने आतंकवादी को दूर धकेलने की कोशिश की और मेरी मां को बचाया। इसके बाद जब आतंकवादी पिता को अगवा कर ले जाने लगे तब मैने देखा कि किस हद तक मां डरी हुई थीं और छिप रही थीं।
 

तीन हजार से ज्यादा की मौत
इससे पहले भी कई वायरल वीडियो हुए हैं, जिसमें हमास के आतंकी इजरायली महिलाओं और बच्चों को टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं। इस युद्ध में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2100 से अधिक लोग घायल हैं। 

हमास के आतंकियों ने इजरायली इलाकों में घुसपैठ कर लोगों की हत्याएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। आतंकियों ने घरों में घुसकर लोगों को अगवा किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाया कलदेरन नाम की एक महिला ने बताया कि मेरी जिंदगी में जो भी कुछ था, मेरा परिवार सब लापता है। तस्वीरों को देखकर मैं खौफ में हूं और अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।



सोशल मीडिया पर कई और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमास के आतंकी महिलाओं और बच्चों को अगवा करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में 25 साल की नोआ अर्गमानी को बाइक पर बिठाकर आतंकी अगवा कर ले जाते दिख रहे हैं। दो आतंकियों के बीच वह बैठी थीं और नोआ चिल्ला रही थीं, 'मुझे मत मारो। एक म्यूजिक फेस्टिवल से आतंकियों ने नोवा को अगवा किया। उनके बॉयफ्रेंड को भी आतंकियों ने अगवा कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें