फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: आईडीएफ ने हमास के कब्जे से महिला सैनिक को छुड़ाया, पीएम नेतन्याहू ने दी बधाई

Tue, 31 Oct 2023 02:45 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी सैन्य कार्रवाई के दौरान एक बंधक को छुड़ाने का दावा किया है। सेना ने कहा है कि हमास के कब्जे से जिस बंधक को मुक्त कराया गया है वह सैनिक है। 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइली कस्बों और शहरों पर हमले के दौरान हमास आतंकी 240 लोगों को बंधक बना ले गए थे, जिनमें कई सैनिक हैं।
विज्ञापन
इस्राइली महिला सैनिक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी कार्रवाई के दौरान एक महिला सैनिक को छुड़ाया है। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोमवार को दावा किया कि हमास आतंकवादी समूह द्वारा पकड़े गई एक महिला सैनिक को बचाया गया है। जमीनी अभियानों के दौरान वह अब अपने परिवार के साथ है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आईडीएफ और शिन बेट को बधाई दी है।

विज्ञापन


आईडीएफ के अनुसार, ओरि मेगिडिश को 7 अक्तूबर को हमास द्वारा अपहरण कर लिया गया था। नेतन्याहू ने हमास के आतंकवादियों को 'राक्षस' बताया और कहा कि इस्राइल उनका शिकार करना जारी रखेगा। उन्होंने हमास द्वारा पकड़े गए सैनिक को बचाने के लिए शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और आईडीएफ की सराहना की। 

एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
एक्स  पर नेतन्याहू ने लिखा, 'पिछली रात हमारी सेना ने महिला सैनिक प्राइवेट उरी मैगिडिश को हमास की कैद से मुक्त कराया। ओरी का 7 अक्तूबर की काली सुबह अपहरण कर लिया गया था। घर में आपका स्वागत है, उरी। मैं इस महत्वपूर्ण और रोमांचक उपलब्धि के लिए शिन बेट और आईडीएफ को बधाई देता हूं।' 
विज्ञापन


'इस्राइल शिन बेट को सलाम करता है और आईडीएफ को सलाम करता है। साथ ही हमास और आईएसआईएस के आतंकवादियों से मैं कहता हूं - आप राक्षस हैं। हम आपका पीछा करना जारी रखेंगे, हम आपका शिकार करना जारी रखेंगे। हम आपको अपंग कर देंगे जब तक आप हमारे पैरों पर नहीं गिरेंगे,'।



विदेश मंत्री ने भी सराहा
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने भी ओरी मेगिडिश को अपहरणकर्ताओं के चंगुल सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इस्राइल के रक्षा बलों और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी की प्रशंसा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'सैनिक उरी मैगिडिश के सुरक्षित बचाव के लिए आईडीएफ और शिन बेट को बधाई। इस्राइल के सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है। हम रिहाई के लिए काम करना जारी रखेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें