फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: हमास पर अंकुश के लिए बाइडन ने मिस्र और कतर से संपर्क साधा; संघर्षविराम के लिए नेतन्याहू पर भी दबाव

Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

इस्राइली पीएम नेतन्याहू पर संघर्ष विराम का दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पहले इस्राइली प्रधानमंत्री से युद्धविराम अपनाने पर जोर दिया। अब उन्होंने मिस्र और कतर के नेताओं को बंधकों को रिहा करने का समझौता अपनाने के लिए हमास पर दबाव डालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Jo biden and Bejamin netanyahu - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास का संघर्ष छह महीने से अधिक समय से जारी है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में गहराते मानवीय संकट के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर संघर्ष विराम का दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र और कतर के नेताओं से हमास पर दबाव बनाने को कहा है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक बंधकों को रिहा करने के लिए समझौते को लागू करने के लिए बाइडन ने इन देशों से हमास पर दबाव बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक-दूसरे से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान गाजा के हालात पर चर्चा की गई। फोन पर बात करने के कुछ ही घंटों बाद गाजा के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई। इस्राइली अधिकारी के हवाले से बताया गया कि गाजा में अधिक मानवीय सहायता के लिए एरेज सीमा क्रॉसिंग को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें