फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल- हमास के बीच नया समझौता: मृत बंधकों के शवों का होगा आदान-प्रदान, सैकड़ों कैदियों की रिहाई भी

Wed, 26 Feb 2025 06:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल और हमास के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और मृत बंधकों के शवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम को कुछ और दिनों तक बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच 15 महीनों से चल रहे युद्ध में अभी कुछ दिनों की शांति देखने को मिल रही है। इसी बीच इस्राइल और हमास के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और मृत बंधकों के शवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम को कुछ और दिनों तक बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि इन दिनों इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम समझौता चल रहा है। हालांकि बीते शनिवार को इस्राइली बंधकों के साथ किए गए क्रूर व्यवहार के चलते इस्राइल ने 600 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई में देरी की थी, जिसके बाद हमास ने इसे युद्ध विराम का उल्लघंन बताया था। साथ ही कहा था कि जब तक कैदी रिहा नहीं होते है, दूसरे चरण की बातचीत नहीं होगी।  

विज्ञापन


शवों और सैकड़ों कैदियों की रिहाई 
देखा जाए दोनों देशों के बीच चल रहा ये युद्ध विराम कई बार टूटने के कगार पर आया। बंधकों की रिहाई में देरी युद्धविराम को खतरे में डाल दिया था, लेकिन मंगलवार को हमास ने कहा कि एक समझौते पर पहुंचने के लिए काहिरा यात्रा के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत की, जिससे चार मृत बंधकों के शवों और सैकड़ों कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ।

इस समझौते में क्या होगा?
अब बात अगर इस समझौते की करें तो इस समझौते से फलस्तीनी कैदियों के एक नए समूह की रिहाई भी संभव होगी। एक इस्राइली अधिकारी ने पुष्टि की कि शवों को घर लौटाने का समझौता हुआ है, लेकिन अन्य विवरणों का खुलासा नहीं किया गया।

नए समझौते का संबंध व्हाइट हाउस से..समझिए

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस्राइल-हमास के बीच ये नया समझौता यह समझौता व्हाइट हाउस के मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ की इस क्षेत्र में यात्रा के लिए रास्ता खोल सकता है। मामले में विटकॉफ ने कहा है कि उनका उद्देश्य दोनों पक्षों को दूसरे चरण की बातचीत में आगे बढ़ाने का है, ताकि हमास द्वारा पकड़े गए सभी बंधकों को रिहा किया जा सके और युद्ध समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें