फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल चुनाव: पीएम नेतन्याहू ने कहा, गठबंधन सरकार बने, गैंट्ज ने कहा- मैं बनूंगा प्रधानमंत्री

Thu, 19 Sep 2019 07:03 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेनी गैंट्ज पत्नी के साथ समर्थकों का अभिवादन करते हुए - फोटो : PTI
विज्ञापन
इस्राइल में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज ने गुरुवार को कहा कि उन्हें देश की वृहद एकता सरकार का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए आम चुनाव के नतीजों में बिना गठबंधन बहुमत की सरकार बनाने की संभावना नहीं दिखने के बाद नेतन्याहू ने सभी से मिलकर एकता सरकार बनाने का आह्वान किया था। इसके बाद गैंट्ज ने पत्रकारों से बातचीत की। 

इस्राइली मीडिया में अब तक आए नतीजों के मुताबिक गैंट्ज की मध्यमार्गी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से दो सीटों के अंतर से आगे चल रही है।
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज के साथ गठबंधन सरकार बनाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उनसे बात की थी। नेतन्याहू ने तीसरे चुनाव की संभावना को टालने के लिए ऐसा किया है जहां दूसरी बार हुए मतदान में स्पष्ट रूप से किसी को बहुमत नहीं मिला है।

देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 95 प्रतिशत मतगणना बृहस्पतिवार तक हुई जिसमें गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को इस्राइल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं। नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को 32 सीटें मिली हैं।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘चुनाव में, मैंने एक दक्षिणपंथी सरकार के गठन का आह्वान किया था, लेकिन दुख की बात है कि चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि यह संभव नहीं है।’’

उन्होंने यह कहते हुए संकेत दिया कि इस्राइल वासियों ने किसी भी एक गुट को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया।

नेतन्याहू के हवाले से यरूशलम पोस्ट ने लिखा, ‘‘अब कोई और विकल्प नहीं है और केवल एक व्यापक गठबंधन सरकार बन सकती है।’’

नेतन्याहू ने 60 वर्षीय गैंट्ज से प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द मिलने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘बेनी गैंट्ज , मैं आपसे मिलता हूं। आज एक व्यापक गठबंधन सरकार बनाने की जिम्मेदारी हम पर है। देश हमसे, हम दोनों से मिलकर काम करने की उम्मीद करता है। आज मिलते हैं। किसी भी समय मिल सकते हैं। ताकि यह प्रक्रिया शुरू हो सके जिसकी हमसे इस बार अपेक्षा है।’’
विज्ञापन


सबसे पहले अप्रैल में चुनाव हुआ था जिसमें सरकार बनाने के लिए कोई गठजोड़ नहीं बना पाने के बाद 69 वर्षीय नेतन्याहू ने दूसरे चुनाव की घोषणा की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें