सात अरब से ज्यादा की दुनिया में हर किसी के अपने शौक होते हैं। किसी को सिक्के, किसी को डाक टिकट तो किसी को गाड़ियां तक जमा करने का शौक होता है। इजराइल के हदेरा शहर में रहने वाले ऐतन बार-ऑन्स नाम के व्यक्ति को अजब ही जूनून सवार है। इसने अपनी सालों की मेहनत करके सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम बनाया है।
58 साल में जमा किए डिब्बियां जुटाने में
ऐतन बार-ऑन्स के म्यूजियम में नमक-मिर्च छिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़े हैं। उनके इस म्यूजियम का नाम सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम है। 58 साल की मेहनत के बाद उनके इस म्यूजियम का सपना साकार हो सका। उनके कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधान पहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और उनका कुत्ता भी शामिल है। म्यूजियम में 40 रुपए से 12 लाख रुपए तक की डिब्बियां रखी गई हैं।