फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल: हदेरा के इस म्यूजियम में नमक-मिर्च की डिब्बियां देखने जुटते हैं लोग

Tue, 25 Dec 2018 01:44 PM IST
Shani Mishra एजेंसी, येरूशलम
विज्ञापन
ऐतन बार-ऑन्स - फोटो : self
विज्ञापन
सात अरब से ज्यादा की दुनिया में हर किसी के अपने शौक होते हैं। किसी को सिक्के, किसी को डाक टिकट तो किसी को गाड़ियां तक जमा करने का शौक होता है। इजराइल के हदेरा शहर में रहने वाले ऐतन बार-ऑन्स नाम के व्यक्ति को अजब ही जूनून सवार है। इसने अपनी सालों की मेहनत करके सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम बनाया है।

58 साल में जमा किए डिब्बियां जुटाने में

ऐतन बार-ऑन्स  के म्यूजियम में नमक-मिर्च छिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़े हैं। उनके इस म्यूजियम का नाम सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम है। 58 साल की मेहनत के बाद उनके इस म्यूजियम का सपना साकार हो सका। उनके कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधान पहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और उनका कुत्ता भी शामिल है। म्यूजियम में 40 रुपए से 12 लाख रुपए तक की डिब्बियां रखी गई हैं।

विज्ञापन

दीदार करने आते हैं हर धर्म के लोग 

इजराइल आने वाले सैलानियों के विजिट लिस्ट में इस म्यूजियम का नाम भी होता है।  यहां हर धर्म के लोग आते हैं। बार-ऑन्स बताते हैं कि म्यूजियम में आने वालों में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी सभी लोग हैं। मैं चाहता हूं संग्रहालय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार हो। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी जल्द ही यहां आने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें