फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel COVID-19 Vaccine: इस्राइल ने किया कोरोना का टीका बनाने का दावा, कहा- जल्द ही पेटेंट कराएंगे

Tue, 05 May 2020 01:00 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इज़राइल ने कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने का दावा किया है
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। अब तक इस जानलेवा बीमारी के लिए कोई वैक्सीन (टीका) तैयार नहीं हो पाया है। वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्री नफताली बेनेट ने दावा किया है कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


दुनियाभर के वैज्ञानिक इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए है। लेकिन अभी तक किसी भी देश को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई है। अगर इस्राइल का यह दावा सच साबित होता है, तो दुनियाभर के अरबों लोगों को इस वायरस के दंश से बचाया जा सकता है। 



रक्षा मंत्री बेनेट ने इस कदम को कोविड-19 महामारी के संभव इलाज के रूप में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस के एंटीडॉट को तैयार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन



इस्राइली रक्षा मंत्री ने बताया कि वैक्सीन को तैयार करने का चरण पूरा हो चुका है और शोधकर्ता इसे पेटेंट कराने की तैयार कर रहे हैं। साथ ही इस वैक्सीन की व्यापक पैमाने पर उत्पादन की तैयारी भी हो रही है।

इस्राइल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अंतर्गत आता है। रक्षा मंत्री ने इंस्टीट्यूट का दौरा किया और इसके बाद नतीजों को देखते हुए वैक्सीन के तैयार होने का एलान किया। रक्षा मंत्री के मुताबिक यह एंटीडॉट वैक्सीन मोनोक्लोनल तरीके से कोरोना वायरस पर हमला कर वायरस को शरीर के अंदर ही खत्म कर देती है।

बयान में कहा गया कि डिफेंस इंस्टीट्यूट इस वैक्सीन को पेटेंट कराने जा रहा है। इसके अगले चरण में शोधकर्ता अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से व्यवसायिक स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन के लिए संपर्क करेंगे। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस वैक्सीन का इंसान पर परीक्षण किया गया है कि नहीं। 

बता दें कि दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 36 लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि करीब 12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गई है और 12 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें