फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Attack Iran News: इस्राइल ने तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने, लड़ाकू विमान ने दागे बम

Sat, 04 Jul 2020 04:31 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस्राइल ने अपने धुर विरोधी ईरान पर जोरदार साइबर हमला कर उसके परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस्राइल  के धमाके से ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र और  मिसाइल निर्माण केंद्र में आग लग गई। इस्रायल ने अपने घातक एफ-35 फाइटर जेट की मदद से ईरान के पर्चिन इलाके में मिसाइल निर्माण स्थल पर धावा बोला और उसे तबाह कर दिया। 

विज्ञापन


कुवैती अखबार अल जरीदा की खबर के अनुसार यह घटना पिछले सप्ताह हुई। अखबार ने लिखा कि इस्राइल के साइबर हमले से गुरुवार को ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। यह पूरा केंद्र जमीन के अंदर बनाया गया है। कुवैती अखबार ने इस बात का भी दावा किया है कि पिछले शुक्रवार को फाइटर जेट एफ-16 स्टील्थ ने ईरान के पर्चिन इलाके में मौजूद एक ठिकाने पर बमबारी की थी। कहा जा रहा है कि यही मिसाइल उत्पादन केंद्र था।

इस्राइल लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि अपने हथियार और मिसाइलों को ईरान यहूदियों के विरोधी हिज्बुल्ला को मुहैया करा रहा है। ऐसे में अचानक इस हमले से ईरान को तगड़ा झटका लगा है। कहा यह भी जा रहा है कि इस्रायल के इस हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम तकरीबन दो महीने पीछे चला गया है।
विज्ञापन


ईरान में हुए दोनों ही हमले की इस्राइल ने अभी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि ईरान ने अप्रैल महीने में इस्राइल के पानी के सप्लाइ को हैक करने की कोशिश की थी। दोनों देश इन दिनों जमकर एक दूसरे के खिलाफ साइबर हमले करने की कोशिश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें