फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइल ने पलक झपकते ही ऐसे उड़ाया हिजबुल्ला का सुरंग नेटवर्क, देखें वीडियो

Sun, 27 Oct 2024 01:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला के भूमिगत सुरंगों के पूरे नेटवर्क को तबाह कर दिया है। इस्राइली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है। 
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल संघर्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना की लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हिजबुल्ला के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करने के बाद अब इस्राइल, हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों को भी तबाह कर रहा है। अब इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला के भूमिगत सुरंगों के पूरे नेटवर्क को तबाह कर दिया है। इस्राइली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है। गौरतलब है कि इन सुरंगों में हिजबुल्ला के हथियारों का जखीरा भी मिला था, जिसे भी इस्राइली सेना ने तबाह कर दिया है। 
विज्ञापन

 
हिजबुल्ला के हथियारों के जखीरों वाले ठिकानों पर बमबारी
इस्राइली सेना ने सुरंग तबाह करने की कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में की, यह इलाका हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है। सुरंगों को तबाह करने से हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे उत्तरी इस्राइल में भी भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। हिजबुल्ला के कई हथियार भी तबाह किए हैं। इनमें 130 रेडी को लॉन्च रॉकेट भी शामिल हैं। इस्राइली सेना ने बताया है कि उसके लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्ला के हथियारों के जखीरों वाले ठिकानों पर बमबारी की। बीते दिन इस्राइली सेना की कार्रवाई में हिजबुल्ला के 70 के करीब लड़ाके मारे गए हैं। साथ ही बीते दिन इस्राइल के हमलों में गाजा के जाबालिया में 40 के करीब हमास के लड़ाके मारे गए हैं। इस्राइली सेना ने हमास से जुड़े कई ठिकानों पर बमबारी की। कुछ जगहों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।  

हिजबुल्ला ने इस्राइल की डिफेंस प्लांट पर किया हमला
इस्राइली हमले के जवाब में हिजबुल्ला ने इस्राइल के एक डिफेंस प्लांट पर हमला किया है। यह हमला ड्रोन से किया गया, जिसमें इस्राइल के एकरे स्थित एक डिफेंस कंपनी के प्लांट को निशाना बनाया गया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। जिस प्लांट पर हमला हुआ, वह इस्राइल की BAZ एविएशन कंपनी का प्लांट है। यह कंपनी नागरिक और सैन्य विमानों के कलपुर्जे बनाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें