फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा में 15 आतंकियों को इस्राइली सेना ने किया ढेर, पट्टी में हमास के बुनियादी ढांचे को भी किया तबाह

Sun, 05 Nov 2023 12:40 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी गाजा में इंजीनियरिंग और टोही बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान सुरंगों में छिपे आंतकियों ने मिसाइलें भी दागीं, जिसे भी सेना ने निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक साढ़े 10 हजार से अधिक आतंकियों की मौत हो गई है। इस बीच इस्राइली सेना ने बताया कि उन्होंने गाजा में 15 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और साथ ही हमास के बुनियादी ढांचे को भी तबाह कर दिया। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने आंतकियों की तीन निगरानी चौकी भी नष्ट कर दी। इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी गाजा में इंजीनियरिंग और टोही बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान सुरंगों में छिपे आंतकियों ने मिसाइलें भी दागीं, जिसे भी सेना ने निष्क्रिय कर दिया।

हिजबुल्लाह प्रमुख ने इस्राइल को दी चेतावनी

विज्ञापन

इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला ने शुक्रवार को कहा कि मैं इस्राइल सरकार को साफ करना चाहता हूं कि यदि वह लेबनान के खिलाफ हमले का विचार कर रहे हैं तो यह उनके अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि गाजा में हमास की जीत सिर्फ फलस्तीनी नागरिकों की जीत होगी न कि ईरान या फिर मुस्लिम समुदाय की। उसने कहा कि युद्ध में हमास का साथ देना उसके संगठन का कर्तव्य है। 

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


23 इस्राइली बंधकों की मौत
हमास ने बताया कि इस्राइली हवाई हमलों के बाद से 60 से अधिक बंधक लापता हो गए हैं। वहीं, इज अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने हमास के टेलीग्राम अकाउंट पर कहा कि हमले के बाद 23 इस्राइली बंधकों के शव मलबे में फंसे मिले हैं।

अरब देशों ने ब्लिंकन के सामने रखी तत्काल युद्धविराम की मांग
संघर्ष रोकने के उपायों पर अम्मान में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अरब नेताओं से चर्चा के दौरान कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने इस्राइल की ओर से जारी बमबारी रोकने और तत्काल युद्धविराम लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने ब्लिंकन से कहा कि गाजा पट्टी में हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास बमबारी के चलते जटिल हो रहे हैं। बैठक में जार्डन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र के विदेश मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक से पहले, जॉर्डन ने कहा कि अरब नेता तत्काल युद्धविराम चाहते हैं। इसके अलावा उसने संघर्ष ग्रस्त क्षेत्र में तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने और क्षेत्र की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाइयों को रोकने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें