फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: रमजान से पहले शांति समझौते की बातचीत एक बार फिर बेनतीजा, इस्राइल और हमास प्रतिनिधिमंडल में नहीं बनी बात

Mon, 11 Mar 2024 04:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

गाजा नगरपालिका ने रविवार शाम रमजान के दौरान मानवीय सहायता के लिए अपील की। नगरपालिका ने अपने बयान में कहा कि जैसे-जैसे रमजान करीब आ रहे हैं, गाजा के लोगों को इस्राइली हमलों के कारण गंभीर मानवीय संकटों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Gaza attack - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को रोकने और बंधकों की रिहाई के लिए हुई बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही। हमास प्रतिनिधिमंडल और इस्राइली अधिकारियों की टीम में समझौता नहीं हो सका। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास द्वारा 5000 रॉकेट दागने के बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। अब तक युद्ध में करीब 30 हजार लोगों की मौत हो गई।  

यह कोई नया नहीं है: बदरान

विज्ञापन

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य होसाम बदरान का कहना है कि बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम पर पहुंचने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने के लिए हमास प्रतिनिधिमंडल के काहिरा दोबारा जाने की अभी कोई तारीख नहीं है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा की बुनियादी जरूरतों और फलस्तीनियों की निष्पक्ष मांगों का जवाब देनेे से साफ इनकार करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। बता दें, कई दिनों की बातचीत के बाद और बिना किसी अंतिम निर्णय के हमास प्रतिनिधिमंडल सात मार्च को काहिरा से वापस चला गया।  

रमजान के कारण मानवीय संकट गहराने की आशंका
इसके अलावा, गाजा नगरपालिका ने रविवार शाम रमजान के दौरान मानवीय सहायता के लिए अपील की। नगरपालिका ने अपने बयान में कहा कि जैसे-जैसे रमजान करीब आ रहे हैं, गाजा के लोगों को इस्राइली हमलों के कारण गंभीर मानवीय संकटों का सामना करना पड़ेगा। हमले के कारण गाजा में पानी, स्वच्छता और अव्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुईं हैं। उन्होंने अतंरराष्ट्रीय संगठनों से  बुनियादी सेवाओं, ईंधन, पानी और बिजली की सुविधा प्रदान करने के लिए सहायता मांगी है। बता दें, गाजा भुखमरी और निर्जलीकरण से मरने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के साथ गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी में कुपोषण और निर्जलीकरण से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गाजा का प्रभारी फलस्तीनी प्रधिकारण को बनाना हमारा आखिरी काम 

विज्ञापन

इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने एक साक्षात्कार में कहा कि मेरी नीतियों को इस्राइलियों का भारी समर्थन प्राप्त है। हमास के आतंकियों को खत्म करने की हमारी कार्रवाई का इस्राइली समर्थन कर रहे हैं। इस्राइली कहते हैं कि एक बार जब हम हमास को नष्ट कर देंगे तो हमारा आखिरी काम होगा गाजा का प्रभारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपना, जो अपने बच्चों को आतंकवाद के प्रति शिक्षित करता है। नेतन्याहू ने वैश्विक देशों की निंदा की, जो हमास का समर्थन कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें