फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल : हमास पर किए अग्नि गुब्बारों के जवाब में हवाई हमले, आतंकियों के कई ठिकाने तबाह

Sat, 19 Jun 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गाजा पट्टी

सार

  • हमलों से दोनों पक्षों के बीच 11 दिनों की लड़ाई में 250 से ज्यादा लोगों की जान गई
  • इस्राइली हमले इतने जोरदार थे कि पूरे शहर में बमों की आवाजें सुनी गईं
  • इस्राइली मिसाइलों ने हमास के गाजा शहर स्थित कई ठिकानों को तबाह किए
विज्ञापन
Israel Hamas war - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास के आतंकवादियों ने लगातार तीसरे दिन भी इस्राइल की तरफ आग लगाने वाले गुब्बारे छोड़े हैं। इसके बाद इस्राइली सेना ने दूसरी बार जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी क्षेत्र पर हवाई हमले किए हैं। हमलों की इस कार्रवाई से पिछले माह दोनों के बीच हुआ युद्धविराम खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


युद्धविराम टूटने के कगार पर, गाजा में आतंकियों के कई ठिकाने किए तबाह
इस्राइली हमले इतने जोरदार थे कि पूरे शहर में बमों की आवाजें सुनी गईं। इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने बृहस्पतिवार की रात हमास के आगजनी वाले गुब्बारों के जवाब में गाजा पर ताजा हवाई हमले किए हैं। इनका मकसद इस्राइली खेतों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल को तबाह करना है। हालांकि इन हवाई हमलों में हताहतों और संपत्ति के नुकसान की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फलस्तीनी सूत्रों ने बताया कि इस्राइली मिसाइलों ने बृहस्पतिवार को हमास के गाजा शहर स्थित कई ठिकानों को तबाह कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस हमले की चपेट में नागरिक प्रशासन की एक इमारत भी आ गई। इसके अलावा कई खेत भी तबाह हो गए हैं। इन हमलों से दोनों पक्षों के बीच 11 दिनों की लड़ाई में 250 से ज्यादा लोगों की जान जाने के बाद हुआ संघर्ष विराम अब टूटता दिखाई दे रहा है। हमास नियंत्रण वाले अल-अक्सा टीवी ने दावा किया है कि गाजा में इस्राइली ड्रोन विमान को मार गिराया गया है। 
विज्ञापन


गुब्बारे जहां भी गिरते हैं तबाही मचाते हैं
आतंकी गुट हमास के सदस्य गुब्बारों को फुलाकर उसके अंदर ज्वलनशील पदार्थ भरते हैं और फिर इस्राइली क्षेत्रों की तरफ उन्हें उड़ा देते हैं। इन गुब्बारों के फटने से वहां आग लग जाती है। गुब्बारों में चूंकि विस्फोटक पदार्थ होते हैं इसलिए वे जहां भी गिरते हैं वहीं धमाका होता है और भारी तबाही होती है। इनकी चपेट में अक्सर बच्चे आ जाते हैं जो लालच में फंसकर उसे छू देते हैं या उसे लेने को दौड़ते हैं। 

अस्थिर युद्ध विराम
यद्यपि पिछले माह मिस्र की मध्यस्थता में अमेरिकी चेतावनी के बाद इस्राइल-हमास में युद्धविराम के बाद हमास ने गाजा में नई भर्तियां की हैं। इन्हीं प्रशिक्षुओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से इस्राइल की तरफ आग लगाने वाले गुब्बारे भेजे गए। इस्राइल इसका जवाब हवाई हमलों से दे रहा है। ये हमले हमास के रॉकेट लांचिंग साइटों पर किए गए हैं। इस्राइली सेना ने कहा है कि वह हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले जारी रखेगी। 

ब्लिंकेन ने की लापिद से बात
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस्राइली विदेश मंत्री याइर लापिद से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, हमने इस्राइल की सुरक्षा, हमारे द्विपक्षीय रिश्तों और आगे की चुनौतियों के लिए अमेरिका की मजबूत प्रतिबद्धता पर चर्चा की है। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने बयान में गाजा पर हुए इस्राइली हवाई हमलों का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि यह वार्ता इसी परिप्रेक्ष्य में थी।
 
फलस्तीनियों को टीके की 10 लाख खुराक भेजेगा इस्राइल
इस्राइल ने शुक्रवार को कहा है कि वह जल्द कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक फलस्तीनी प्राधिकरण को भेजेगा। समझौते के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा जरूरतमंद देशों को टीके की आपूर्ति करने के कार्यक्रम के तहत टीके की खुराक मिलते ही इस्राइल उसे फलस्तीनी प्राधिकरण को हस्तांतरित कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें