फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: इस्राइल हमास के साथ छह हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने गाजा में विमान से गिराई खाद्य सामग्री

Sun, 03 Mar 2024 01:15 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस्राइली सेना ने शनिवार को रफा सिटी में एक अस्पताल के पास बने शरणार्थी शिविर पर बमबारी की, जिसमें 11 फलस्तीनी नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि प्रस्तावित गाजा संघर्ष विराम और बंधकों के रिहाई समझौते के लिए इस्राइल सहमत है, लेकिन अब इस पर फैसला हमास को करना है। अधिकारी ने कहा कि इस्राइल ने संघर्ष विराम प्रस्ताव को लगभग स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार गाजा में छह सप्ताह के संघर्ष विराम के साथ-साथ हमास बंधक बनाए गए बीमार, घायल, बुजुर्ग और महिलाओं को रिहा भी करेगा। फिलहाल, गेंद हमास के पाले में है। हम जितना संभव हो सकेगा युद्धविराम के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


गाजा में अमेरिका ने विमान से गिराई खाद्य सामग्री
वहीं, अमेरिका ने जॉर्डन के सहयोग से शनिवार को आपात मानवीय सहायता के रूप में विमान के जरिये गाजा में खाद्य सामग्री के 38,000 पैकेट गिराए। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया, राहत सामग्री के 66 बंडल गिराए गए। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा, यूएस सेंट्रल कमांड और जॉर्डन की वायु सेना ने शनिवार को अपराह्न तीन से पांच बजे के बीच गाजा में संघर्ष से प्रभावित नागरिकों के लिए जरूरी राहत सामग्री एयरड्रॉप की। इस संयुक्त ऑपरेशन में अमेरिकी वायु सेना और आरजेएएफ सी-130 विमान के सैनिक शामिल थे। हवाई डिलीवरी के लिए बंडल बनाए गए और सैनिकों ने खाद्य सहायता की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की।

रफा सिटी में इस्राइल के हमले में 11 की मौत
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस्राइली सेना ने शनिवार को रफा सिटी में एक अस्पताल के पास बने शरणार्थी शिविर पर बमबारी की, जिसमें 11 फलस्तीनी नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस्राइली सेना ने दीर अल-बलाह और जबालिया में तीन घरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। इन हमलों में 17 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें