फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप में खतरनाक हमले करने की तैयारी में है आईएस : रिपोर्ट

Mon, 15 Apr 2019 12:29 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ISIS (logo)
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह पूरे यूरोप में चार साल पहले पेरिस में किए गए आत्मघाती हमलों की सीरीज जैसे कारनामे को दोहराने की जुगत में है। एक ब्रिटिश अखबार ने अपनी रिपोर्ट में रविवार को इस बात का दावा किया। बता दें कि पेरिस में नंवबर, 2015 में कंसर्ट हॉल, स्टेडियम के बाहर, रेस्टोरेंटों और बार आदि में फायरिंग व आत्मघाती विस्फोटों वाली हमलों की उस सीरीज में करीब 130 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


द संडे टाइम्स अखबार ने खुद के देखे दस्तावेजों के आधार पर यूरोप और मध्य एशिया में आतंकी हमलों की विस्तृत योजना का खुलासा किया है। अखबार का दावा है कि पेरिस स्टाइल के हमले दोहराने के लिए सक्रिय हुए आईएसआईएस के नेता इन हमलों की योजना की फंडिंग और उस पर अमल करने के लिए नियंत्रण रखने का काम कर रहे हैं। अखबार के मुताबिक, इस साल के शुरू में सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के दौरान उसके एक सदस्य की जेब से गिरी हार्ड ड्राइव में यूरोप पर हमले का यह पूरा प्लान पाया गया है। 

इन दस्तावेजों में आईएसआईएस के ‘खलीफा’ अबू बकर अल-बगदादी और उसके बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले एक व्यक्ति को संबोधित एक पत्र है, जिस पर 7 आईएसआईएस नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। इस पत्र में इन हमलों की पूरी योजना दो हिस्सों ऑपरेशंस अब्रॉड और ऑपरेशंस बॉर्डर के तौर पर दी गई है। ऑपरेशंस अब्रॉड की जिम्मेदारी अबू खबाब अल-मुहाजिर को दी गई है। इन दस्तावेजों के साथ यूरोप में आईएसआईएस के एक समर्थक की तस्वीर भी दी गई है, जो इन ऑपरेशन को पूरा कराने में मदद कर रहा है।

ऐसी है योजना

आईएस की योजना में बैंकों को लूटकर फंड जुटाना, सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी हमले करना, इंटरनेशनल नेटवर्कों का निशाना बनाना, आत्मघाती हमले करना, भीड़ पर तेज गति से चलाते हुए वाहन चढ़ाना और कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नुकसान पहुंचाना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें