श्रीलंका बम धमाकों के बाद रोते-बिलखते लोग
- फोटो : PTI
- ईस्टर हमले के बाद सरकार ने दो दिन के लिए देशभर के सभी स्कूल बंद कर दिए थे। अब 28 अप्रैल तक देशभर के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
- इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में सुबह साढ़े आठ बजे 3 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान श्रीलंका में मौजूद दूतावासों ने अपने झंडे झुका दिए।
- कोलंबो में मसालों के एक मुस्लिम कारोबारी के दो बेटों ने शांगरी-ला और सिनमन ग्रांड होटलों में नाश्ते की कतार में खुद को उड़ा लिया था। इनके नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं।
- मामले में अब तक 40 लोग पकड़े गए हैं। इनमें से 26 लोगों पर मामले दर्ज कर जांच की जा रही है, सीआईडी पूछताछ कर रही है। 9 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया है। ये सभी एक फैक्ट्री में काम करते थे। इस फैक्ट्री का मालिक भी सुसाइड बॉम्बर था।
33 देशों में लौटे पांच हजार लड़ाके जिंदा बम बन चुके
अमेरिका के थिंक टैंक सौफन सेंटर के अनुसार सीरिया और इराक में आईएस की पकड़ ढीली होने के बाद करीब 5,600 आईएस लड़ाके अपने देश लौट आए हैं। ये लड़ाके 33 देशों में लौटे हैं। ये आईएस नेतृत्व से संपर्क में हैं और इन्हें अपने स्तर में जहां संभव हो, वहां आतंकी हमले के लिए उकसाया जा रहा है। ये खतरनाक स्थिति है। ये लड़ाके चलते-फिरते बम हैं, जो कहीं भी फट सकते हैं।