पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में चल रहे मार्च में हिस्सा लेने वाले लोगों को होटल और गेस्ट हाउस में ठहराया नहीं जाना चाहिए। पुलिस रोजाना रोजाना होटल और गेस्ट हाउस की जांच करेगी।
पाकिस्तान में इमरान खान और सरकार के बीच चल रही सियासी जंग जारी है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की तरफ से आजादी मार्च निकाला जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के लोग हिस्सा ले रहे है। इसी बीच शनिवार को इस्लामाबाद पुलिस ने एक होटलों और गेस्ट हाउसों में लोगों को ठहराने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में चल रहे मार्च में हिस्सा लेने वाले लोगों को होटल और गेस्ट हाउस में ठहराया नहीं जाना चाहिए। पुलिस रोजाना रोजाना होटल और गेस्ट हाउस की जांच करेगी। अगर कोई संचालक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने 28 अक्टूबर की अपनी अधिसूचना के अनुसार टेलीविजन चैनलों को पीटीआई नेताओं के भाषणों और लॉन्ग मार्च का सीधा प्रसारण नहीं करने का भी निर्देश दिया है।
पीईएमआरए ने कहा कि भाषण के दौरान राज्य संस्थानों के खिलाफ बयान आचार संहिता और अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए लाइव प्रसारित किए गए थे। चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। हकीकी आजादी मार्च शुक्रवार को लाहौर के लिबर्टी चौक इलाके से शुरू हुआ। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का यह मार्च चार नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद सरकार के विरोध में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कोई भी मार्च को नहीं रोक सकता है।