फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव के लिए डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर कल पाक हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

Wed, 02 Sep 2020 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Kulbhushan jadhav - फोटो : social media
विज्ञापन

इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कल यानी गुरुवार को कुलभूषण जाधव के लिए डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति से संबंधित मामले पर सुनवाई होगी। इस बात की जानकारी बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया ने दी। 

विज्ञापन

 


कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का मौका दिया जाना चाहिए
पिछले महीने कोर्ट ने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को भी कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का मौका दिया जाना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की अपील पर हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रही थी और उसने जाधव के लिए वकील नियुक्त करने की इजाजत दी थी। 

तीन सितंबर तक के लिए सुनवाई हुई थी स्थगित
न्यायाधीश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने कहा कि भारत और जाधव को सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए एक अवसर देने को लेकर एक अध्यादेश जारी किया गया था। उन्होंने कहा, 'हम विदेश कार्यालय के जरिए एक बार फिर से भारत से संपर्क करेंगे।' मामले में सुनवाई 3 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें