चिन्मय कृष्ण मामले में क्या-क्या हुआ?: बांग्लादेश में संत को जेल, प्रदर्शन से पीएम मोदी-जयशंकर की मुलाकात तक
बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का मुद्दा चर्चा में है। हिंदू संत के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सड़कों पर उतर आए हैं। अब यह मामला भारत में भी गरमा गया है। भारत सरकार लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश के हालात की जानकारी दी है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी पर चिंता जताई थी।
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में भारत में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है भारत सरकार यह मामला बांग्लादेश के सामने उठाए।
आइये टाइमलाइन के जरिए जानते हैं कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का मामला क्या है? उन्हें कब और क्यों गिरफ्तार किया गया? भारत सरकार ने घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी? भारत में कहां-क्या विरोध हो रहा है? भारत बांग्लादेश के हालातों पर कैसे नजर बनाए हुए है?