फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा है आईएस का मुखिया बगदादी! पांच साल बाद सामने आया वीडियो

Tue, 30 Apr 2019 01:50 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अबु बकर अल-बगदादी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबु बकर अल-बगदादी का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह पांच साल बाद दिखा है। सोमवार को जेहादी संगठन आईएस ने यह प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब फिल्माया गया। ताजा वीडियो में बगदादी बगूज की लड़ाई खत्म होने और मारे गए आईएस लड़ाकों की मौत के बदले की बात कह रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बंदूक के साथ बैठा है और धीमे-धीमे बोल रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


गौरतलब है कि बगदादी को सार्वजनिक तौर पर पहली और आखिरी बार मोसूल में 2014 में देखा गया था। तब से कई बार उसके मारे जाने की खबरे आती रही हैं पर कोई वीडियो सामने नहीं आया था। पिछले साल ही अगस्त में उसके समर्थकों ने आखिरी ऑडियो संदेश जारी किया था। ताजा वीडियो ने फिर से सनसनी मचा दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें