फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: सीरिया में आईएस आतंकियों के हमले में 18 की मौत; अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, सात घायल

Thu, 07 Mar 2024 05:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि बुधवार के हमले में करीब 50 लोग लापता भी हैं। हो सकता है कि उन्हें आईएस ने अगवा कर लिया हो। सरकारी मीडिया हाउस दामा पोस्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या 44 बताई जा रही है।
विज्ञापन
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने बुधवार को पूर्वी सीरिया में ट्रफल्स इकट्ठा कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें 18 लोगों की मौत और 16 घायल हो गए। ट्रफल्स एक मौसमी फल है, जिसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। सीरिया में कई लोग इन्हें इकट्ठा करने के लिए बाहर जाते हैं, क्योंकि यहां 90% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है।

विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि बुधवार के हमले में करीब 50 लोग लापता भी हैं। हो सकता है कि उन्हें आईएस ने अगवा कर लिया हो। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि मृतकों में सरकार समर्थक राष्ट्रीय रक्षा बलों के चार सदस्य भी शामिल हैं। सरकारी मीडिया हाउस दामा पोस्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या 44 बताई जा रही है। दामा पोस्ट के अनुसार इस्लामिक स्टेट समूह की ओर से किए गए हमलों में यह अब तक का सबसे घातक हमला है। हमला इराक की सीमा से लगे पूर्वी प्रांत दीर अल-ज़ौर में कोबाजेब शहर के पास एक रेगिस्तानी इलाके में हुआ।

विज्ञापन

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, सात घायल
अमेरिका से फिलाडेल्फिया में बस में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (स्थानीय समय) दोपहर तीन बजे के आसपास फिलाडेल्फिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बस स्टेशन के पास हुई फायरिंग में सात लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने पीड़ितों के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें