फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान का हमला: ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 27वीं स्ट्राइक, नए ड्रोन-मिसाइलों से अमेरिका-इस्राइल ठिकानों पर निशाना

Sun, 08 Mar 2026 08:37 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान के आईआरजीसी ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत 27वीं लहर का हमला शुरू करते हुए नए सॉलिड-फ्यूल मिसाइल और ड्रोन से अमेरिका व इस्राइल के ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत 27वीं लहर के हमलों की शुरुआत करने का दावा किया है। ईरान के इस विशिष्ट सैन्य बल ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका और इस्राइल की ओर से कथित उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई के जवाब में की गई है। ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार, इस चरण में ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले किए गए, जिनका मुख्य निशाना इस्राइल के उत्तरी हिस्सों में मौजूद सैन्य ढांचे को बनाया गया।

विज्ञापन


नए सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों का इस्तेमाल
आईआरजीसी ने बताया कि इस हमले में उसकी एयरोस्पेस डिवीजन ने नए खैबर-शेकन (Kheibar-Shekan) सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों का उपयोग किया। इन मिसाइलों में टारगेट तक पहुंचने के अंतिम चरण तक मार्गदर्शन की क्षमता मौजूद है। ईरानी सैन्य बयान के मुताबिक इन मिसाइलों से इस्राइल के उत्तरी शहर हाइफा में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी ठिकानों पर भी ड्रोन हमला
रिपोर्ट के अनुसार आईआरजीसी ने ड्रोन के जरिए उन इलाकों को भी निशाना बनाया जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। दावा किया गया कि एक ड्रोन यूनिट ने उस स्थान को निशाना बनाया जहां अमेरिकी बल मौजूद थे और जो वार्नर ब्रदर्स कंपनी की इमारतों के पास स्थित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- रूस दे रहा ईरान को हमले की खुफिया जानकारी?: ट्रंप बोले- कोई खास फायदा नहीं; जंग के बीच बढ़ा वैश्विक तनाव

बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर हमला

आईआरजीसी ने यह भी कहा कि उसकी नौसेना ने बहरीन के सलमान पोर्ट पर मौजूद अमेरिकी नौसेना के ढांचे को निशाना बनाया। यह स्थान अमेरिकी नेवी के पांचवें फ्लीट से जुड़ा माना जाता है। ईरानी सेना के अनुसार यहां मानव रहित सतही जहाजों के कमांड सेंटर और सैन्य सहायता हैंगर पर हमले किए गए।

इस्राइल में लगातार बज रहे सायरन
ईरान का दावा है कि इन हमलों के बाद इस्राइल के कई क्षेत्रों में लगातार आपातकालीन सायरन बज रहे हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आईआरजीसी ने यह भी आरोप लगाया कि इस्राइली प्रशासन सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए नागरिकों को कुछ इलाकों में सीमित कर रहा है।

विज्ञापन


लंबे संघर्ष के लिए तैयार ईरान
आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि ईरानी सशस्त्र बल लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए तैयार हैं और उनकी यूनिट्स सटीक योजना के साथ अमेरिकी बलों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।गौरतलब है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की शुरुआत पिछले सप्ताह विदेशी हमलों के बाद हुई थी। इसके बाद से ईरान की ओर से सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया है। इनमें तेल अवीव, यरूशलेम और बेर्शेबा जैसे अहम इलाकों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें