फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. एशिया संकट: ईरान का दावा- आम नागरिक जहाजों के लिए खुला है होर्मुज, PAK के झंडे वाले दो तेल टैंकर लौटाए

Sun, 12 Apr 2026 11:34 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य नागरिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, लेकिन सैन्य जहाजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पाकिस्तान के दो तेल टैंकर लौटाए गए हैं।  क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य आम नागरिक जहाजों के लिए खुला है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि अगर वे अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं, तो उन्हें सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा। लेकिन कोई भी सैन्य जहाज वहां आया, तो उसे युद्ध विराम का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के झंडे वाले दो तेल टैंकर लौटाए गए
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान के झंडे वाले दो तेल टैंकर वापस लौटाए गए हैं। ये टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने जा रहे थे। लेकिन रास्ता बदल लिया। इनका नाम खैरपुर और शालामार बताया जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि वे आगे नहीं बढ़ सके।

ब्रिटेन और उसके सहयोगी माइंसवीपर्स जहाज भेजेंगे: ट्रंप
इसी बीच, फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य में माइंसवीपर्स जहाज (बारूदी सुरंगों को हटाने का निकालने के लिए) भेजेंगे। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन और कुछ अन्य देश भी इसमें शामिल होंगे। ये जहाज समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीन को सस्ते दामों में तेल बेचेगा अमेरिका?: 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी धमकी, समझें ट्रंप की दोहरी रणनीति
विज्ञापन


अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने शनिवार को कहा कि उसने सुरंगे हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों को मानना है कि ईरान खुद इन बारूदी सुरंगों को नहीं हटा पा रहा है। उसे बारूदी सुरंगों की सही जगह पता नहीं है।


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें