फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: पहली बार नजर आने के बाद मोजतबा खामेनेई ने की राष्ट्रपति पेजेशकियन से मुलाकात, किन मुद्दों पर की चर्चा?

Sun, 09 Aug 2026 07:46 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, तेहरान

सार

ईरान में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की मुलाकात की जानकारी सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं को नया संदर्भ मिला है। सरकारी प्रसारक के मुताबिक दोनों ने युद्ध की स्थिति, सैन्य तैयारियों, अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की। दोनों ने देश के सैन्य और आर्थिक मामलों पर चर्चा की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले इस्राइली मीडिया ने दावा किया था कि खामेनेई "बेहद गंभीर हालत" में हैं।
विज्ञापन


प्रेस टीवी के अनुसार, बैठक में "लोगों की आजीविका की जरूरतों, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के आक्रामक युद्ध की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं, सैन्य घटनाक्रम तथा संसाधनों को सुरक्षित करने और रियाल, विदेशी मुद्रा और ऊर्जा खर्चों के प्रबंधन के तरीकों" पर चर्चा हुई। विदेशी साझेदारों के साथ आर्थिक संबंधों पर भी बातचीत की गई।

पेजेशकियन और मोजतबा खामेनेई की मुलाकात की जानकारी किसने दी?
दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी मोजतबा खामेनेई से जुड़े फारसी भाषा के एक्स अकाउंट पर भी साझा की गई। एक्स पोस्ट में कहा गया, "डॉ. पेजेशकियन के राष्ट्रपति पद के तीसरे वर्ष की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के साथ देश के आर्थिक और सैन्य मुद्दों पर बैठक और चर्चा की।"
विज्ञापन


पोस्ट में आगे कहा गया, "इस बैठक में देश के मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर लोगों की आजीविका की जरूरतों को पूरा करने, तीसरे थोपे गए युद्ध की मौजूदा परिस्थितियों और आगे की स्थिति, सैन्य क्षेत्र में घटनाक्रम, संसाधनों की व्यवस्था और खर्चों के प्रबंधन -'रियाल, विदेशी मुद्रा और ऊर्जा'- के साथ ही विदेशी पक्षों के साथ आर्थिक संबंधों पर चर्चा हुई।" पोस्ट में कहा गया कि पेजेशकियन ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में प्रवेश के मौके पर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की।

पेजेशकियन ने तीन साल पहले संभाला था राष्ट्रपति का पद
पेजेशकियन ने 5 जुलाई 2024 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद 6 जुलाई को पद संभाला था। उन्हें अयातुल्ला अली खामेनेई ने 28 जुलाई 2024 को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने 30 जुलाई को ईरानी संसद के सामने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उनका चुनाव तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के कुछ महीने बाद हुआ था।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब रविवार को ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने एक बिना तारीख वाला वीडियो जारी किया। इसमें मोजतबा खामेनेई को स्वस्थ दिखाई देने का दावा किया गया। इससे पहले इस्राइली मीडिया ने दावा किया था कि सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस्राइल का दावा- मोजतबा की खराब है हालत
इस्राइली मीडिया में खबरें आई थीं कि खामेनेई "बेहद गंभीर हालत" में हैं। चैनल 14 ने ईरान के अंदर मौजूद सूत्रों के हवाले से यह दावा किया था। इससे पहले द यरुशलम पोस्ट ने ईरानवायर और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया था कि ईरान के नेतृत्व में खामेनेई की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमलों में हत्या के कुछ समय बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। पद संभालने के बाद से उन्होंने कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दी है। वह केवल लिखित बयानों के जरिए अपनी बात रखते रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआती हमलों में उनके पिता के ठिकाने को निशाना बनाए जाने के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे और उनके चेहरे को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद उन्हें छिपकर रहना पड़ा। लक्ष्य बनाए जाने से बचने के लिए उन्होंने वरिष्ठ शासन अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए बिचौलियों के एक धीमे नेटवर्क का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें