फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति ने यूरेनियम संवर्धन को मजबूत करने वाले विधेयक को खारिज किया

Thu, 03 Dec 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तेहरान।
विज्ञापन
हसन रूहानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने संसद द्वारा स्वीकृत उस विधेयक को खारिज कर दिया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की अनदेखी कर यूरेनियम संवर्धन को मजबूत करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


रूहानी ने कहा कि विधेयक साल 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील पर केंद्रित कूटनीतिक प्रयासों के विपरीत है। पिछले महीने ईरान के एक जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक की हत्या के बाद इस विधेयक पर वाकयुद्ध शुरू हो गया था।


राष्ट्रपति के कदम को अपेक्षाकृत उदार रूहानी और संसद में प्रभुत्व रखने वाले कट्टरपंथी सांसदों के बीच प्रतिद्वंद्विता का परिणाम माना जा रहा है। विधेयक में कहा गया था कि यदि यूरोपीय देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत देने में विफल रहते हैं तो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की अनदेखी कर तेहरान को यूरेनियम संवर्धन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहिए।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में रूहानी ने कहा कि उनका प्रशासन विधेयक से सहमत नहीं है क्योंकि यह 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील पर केंद्रित कूटनीतिक प्रयासों के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें