फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू की धमकी: 'ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे, चाहे शांति समझौता हो या नहीं'

Tue, 16 Jun 2026 06:14 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेल अवीव।

सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे अमेरिका-ईरान के बीच समझौता हो या नहीं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे, चाहे शांति समझौता हो या नहीं। उनका यह बयान तब आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है।   
विज्ञापन





इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?
नेतन्याहू ने कहा कि उनका पूरा राजनीतिक जीवन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लक्ष्य पर केंद्रित रहा है। उन्होंने इसे अपने जीवनभर की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, ईरान को परमाणु हथियार नहीं हासिल करने देंगे। 
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भविष्य की बातचीत और सहयोग का ढांचा तय किया गया है।

इस ढांचे में ईरान के सहयोग के आधार पर उस पर लगे प्रतिबंधों में राहत और आर्थिक संबंध बढ़ाने की संभावना है, खासकर अगर वह परमाणु शर्तों और क्षेत्रीय सुरक्षा नियमों का पालन करेगा। अमेरिका का कहना है कि यह समझौता ईरान को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता खोल सकता है, अगर वह अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया: परमाणु मुद्दे से बड़ी है जंग रोकने की अग्निपरीक्षा, निर्णायक होगी 60 दिन की अवधि
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक 'बहुत मजबूत दस्तावेज' बताया है। उन्होंने कहा है कि इसका पूरा विवरण जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पुष्टि की है कि डिजिटल हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों में राहत तभी मिलेगी, जब ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को कम करेगा और आवश्यक सत्यापन व्यवस्था (परमाणु हथियारों की जांच)  को स्वीकार करेगा। स्विट्जरलैंड और अन्य देश इस समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की तैयारी में जुटे हैं, जो इस सप्ताह जिनेवा में होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें