फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US Clash: '47 साल से सिर्फ बातचीत होती रही, इसे हमेशा के लिए सुलझा देंगे', ईरान को ट्रंप की धमकी

Sat, 14 Feb 2026 08:02 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Iran-US Clash: ईरान और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। ओमान में परमाणु समझौते पर पहले दौर की बेनतीजा वार्ता के बाद डोनाल्ड ट्रंप काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। ईरान पर दबाव डालने के लिए अमेरिका अपनी सैन्य ताकत भी क्षेत्र में बढ़ा रहा है। इस बीच सख्त लहजे में ट्रंप ने कहा कि वे 47 साल से सिर्फ बातें कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया। - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच माहौल और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। परमाणु समझौते पर ओमान की राजधानी मस्कट में दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि 47 वर्षों से ईरान केवल वार्ता को टालता रहा है, जबकि कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए दो टूक कहा कि इसे हमेशा के लिए सुलझा देंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी ने क्षेत्र में सैन्य शक्ति बढ़ाई
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोड को पश्चिम एशिया की तरफ मोड़ने का फैसला किया है। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी, जो हो सकती है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, '47 साल से वे बस बातें करते आ रहे हैं। उनकी बातों के चलते हमने कई जानें गंवा दी हैं। देखते हैं आगे क्या होता है? हम इसका सामना करेंगे। इसे एक बार और हमेशा के लिए सुलझा लें, और यही अच्छा होगा।' इसी के साथ ट्रंप ने आगे कहा कि एक युद्धपोत और वहां पहुंच रहा है, जबकि एक पहले से वहां मौजूद है।
विज्ञापन


'समझौता नहीं हुआ तो हमें इसकी जरूरत पड़ेगी'
अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि अभी हमारे सामने ऐसी स्थिति है कि हमने ईरान में एक बहुत बड़ा विमानवाहक पोत भेजा है। मैं देखना चाहूंगा कि क्या हम कोई समझौता कर सकते हैं। उनके साथ समझौता करना मुश्किल रहा है। मुझे लगा था कि पिछली बार समझौता हो गया होगा।' दूसरे विमानवाहक पोत के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'अगर समझौता नहीं हुआ तो हमें इसकी जरूरत पड़ेगी।' उन्होंने आगे बताया कि यह बहुत जल्द रवाना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें