फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: ईरान ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण का दावा, 1400 किमी तक है 'फतह' की रेंज

Wed, 07 Jun 2023 08:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ईरान ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च करने का दावा किया है। 'फतह' नामक मिसाइल की क्षमता 1,400 किलोमीटर तक रेंज वाली है। पढ़ें कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय खबरें... 
विज्ञापन
Iran Hypersonic Missile Fattah - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने दावा किया है कि उसने ध्वनि की गति से 15 गुना तेज एक हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च की है। ईरान ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब उसके एटमी कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ रिश्ते पहले ही तनावपूर्ण हैं।

विज्ञापन


ईरान के सरकारी टीवी ने एक रिपोर्ट में बताया कि ‘फतह’ नामक मिसाइल की क्षमता 1,400 किलोमीटर तक रेंज वाली है। खबर में यह भी दावा किया गया है कि मिसाइल किसी भी क्षेत्रीय मिसाइल रक्षा प्रणाली से गुजर सकती है, हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया।

तुर्किये के राष्ट्रपति अर्दोआन ने 16 नए मंत्री किए नियुक्त
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने शनिवार को अपने कैबिनेट मंत्री चुने। अर्दोआन ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए अपने पुराने कार्यकाल के 18 मंत्रियों में से 16 की जगह नए लोगों को मंत्री बनाया है। अर्दोआन को पिछले माह ही तीसरी बार तुर्किये का राष्ट्रपति चुना गया है। अली येरलिकाया को गृह मंत्रालय, हकन फिदान को विदेश और यासर गुलेर को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


दक्षिणी हैती में 4.9 तीव्रता का भूकंप, 4 लोगों की मौत
दक्षिणी हैती में मंगलवार तड़के 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर जेरेमी के पास 10 किमी की गहराई में था। भूकंप में दो घर ढह गए और जेरेमी और लेस कायेस को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गया। घरों के मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई।

नेपाल के पीएम का बिम्सटेक देशों में सहयोग पर बल
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने बिम्सटेक क्षेत्र के करीब 1.6 अरब लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया है।   बहु-क्षेत्रीय व तकनीकी-आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) के गठन के 26 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रचंड ने यह बात कही। उधर, नेपाल के विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय शांति व समृद्धि हासिल करने पर भी जोर दिया। उन्होंने महामारी के प्रतिकूल प्रभावों, को भी रेखांकित किया। 

भारत ने नेपाल में वंचित परिवारों को सौंपे एलपीजी स्टोव, सिलिंडर
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने सप्तरी जिले के तिरहुत ग्रामीण नगर पालिका में वंचित परिवारों को 275 एलपीजी गैस स्टोव, सिलिंडर और अन्य सामान सौंपे। इस मौके पर भारत के भारत के महावाणिज्य राजदूत नितेश कुमार और नेपाल-भारत महिला मित्रता समाज और प्रतिनिधि सभा की सदस्य चंदा चौधरी मौजूद रहीं। भारत सरकार ने सरलाही, रौतहट और सप्तरी जिलों के वंचित परिवारों को स्टोव के 3,000 सेट व अन्य सामान दिया। 

भारत-डेनमार्क में मॉडल संधि है हरित रणनीतिक साझेदारी
भारत में डेनमार्क के मिशन के उप प्रमुख मार्टिन स्ट्रैंडगार्ड ने हरित रणनीतिक साझेदारी को मॉडल संधि बताया। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए अपनी तरह का पहला समझौता बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम एक साथ आए हैं। हरित रणनीतिक साझेदारी आर्थिक संबंधों के विस्तार, हरित विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग पर ध्यान केंद्रित करती है। स्ट्रैंडगार्ड ने कहा, हम अपनी तकनीक की पेशकश करते हैं।

भारत-अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी नया आयाम
पीएम मोदी की इसी माह होने जा रही अमेरिका यात्रा से पहले ओबामा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकी भारत-अमेरिका में सहयोग का नया आयाम है। अरुण कुमार वैश्विक बाजारों के लिए वाणिज्य के पूर्व सहायक सचिव और अमेरिका तथा विदेशी वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक भी हैं। उन्होंने कहा, भारत एक बहुत मजबूत और भरोसेमंद देश बनकर उभरा है। प्रतिष्ठित भारवंशी उद्यम निवेशक वेंकटेश शुक्ला ने कहा है कि भारतीयों को अमेरिका की रक्षा परियोजनाओं पर काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि इससे द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और अमेरिकी रक्षा क्षेत्र में नवाचार लागत घटेगी।

बच्चों का एक्सबॉक्स डाटा जुटाया माइक्रोसॉफ्ट पर लगा जुर्माना
अमेरिकी आयोग ने आदेश दिया कि एक्सबॉक्स गेमिंग सिस्टम में साइन-अप करने वाले बच्चों की निजी जानकारी जुटा गोपनीयता भंग करने वाली माइक्रोसॉफ्ट कंपनी दो करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाए। कंपनी पर बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता संरक्षण एक्ट तोड़ने का आरोप है। ये वे बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को बताए बिना निजी सूचना अवैध रूप से एक्सबॉक्स गेमिंग सिस्टम पर साइन अप कर दी थीं।

महात्मा गांधी के रंगभेद सत्याग्रह की 130वीं वर्षगांठ मनाएगी नौसेना
रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत के 130 साल पूरे होने पर भारतीय नौसेना डरबन के पास पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन में एक कार्यक्रम में भाग लेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल 6 से 9 जून तक डरबन का दौरा करेगा। यह दौरा पीटरमैरिट्जबर्ग, रेलवे स्टेशन पर 7 जून, 1893 को गांधी जी के साथ हुई रंगभेद की घटना की 130वीं वर्षगांठ और भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के मौकों के मद्देनजर अहम है।

7 जून, 1893 को गांधी जी को फेंक दिया गया था ट्रेन के बाहर
महात्मा गांधी 1893 में व्यापारी दादा अब्दुल्ला के कानूनी सलाहकार के रूप में डरबन गए थे। 7 जून, 1893 को ट्रांसवाल में प्रिटोरिया की यात्रा के दौरान वे पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान गांधी जी ट्रेन में प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उन्हें एक अंग्रेज के कहने पर डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया। क्योंकि उस दौर में कुली और अश्वेत लोगों को प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा की अनुमति नहीं थी। इस घटना के बाद गांधीजी को नस्लभेद और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और सत्याग्रह शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें