फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान में कई दिनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के आरोप में अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और एक गुप्त बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े 18 लोगों व कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट - फोटो : Youtube/WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि ईरान में कल होने वाली 800 फांसी की सजाओं के अमल पर रोक लग गई है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान के मुद्दे पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को यह संदेश दिया है कि अगर हत्याएं जारी रहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को आज पता चला है कि कल होने वाली 800 फांसी की सजाएं रोक दी गई हैं। 

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप देंगे ईरान को एक और मौका? चार अरब देशों के दखल से बदला अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला; जानिए अपडेट्स
विज्ञापन


क्या ईरान पर टल गया अमेरिकी हमला?

  • कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और राष्ट्रपति के पास सभी विकल्प खुले हैं।
  • चार खाड़ी देशों की कूटनीति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर फिलहाल हमला न करने की बात कही।
  • ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र भी दोबारा खोल दिया है। इस वजह से ईरान पर हमला टलने की बात को बल मिला है।

अमेरिका और ईरान के बीच किसने कराई सुलह?

विज्ञापन

खाड़ी देशों सऊदी अरब, कतर, ओमान और मिस्र ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता खोला है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 48 घंटे की कोशिश के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाल दिया है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि फिलहाल ईरान पर हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान में हिंसा की घटनाएं कुछ कम हुई हैं।

ये भी पढ़ें: US-Venezuela: माचाडो से बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा कदम, वेनेजुएला से जुड़ा तेल टैंकर 'वेरोनिका' को किया जब्त

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें