फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Unrest: ईरान में उग्र प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसेगी सरकार, अदालत में त्वरित सुनवाई और फांसी के संकेत

Wed, 14 Jan 2026 02:53 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान की न्यायपालिका ने देशभर में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तेज सुनवाई और फांसी के संकेत दिए हैं। ट्रंप की चेतावनी के बावजूद सख्त रुख जारी है, अब तक 2571 लोगों की मौत की रिपोर्ट है।

ईरान से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ें:-
Iran Unrest LIVE: ईरान में इरफान सुल्तानी को आज फांसी; अब तक 2571 लोगों की मौत

विज्ञापन
ईरान में विरोध-प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां की न्यायपालिका ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तेज सुनवाई और फांसी के संकेत दिए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कार्रवाई तुरंत और तेजी से करें-  मुख्य न्यायाधीश
ईरान के मुख्य न्यायाधीश घोलामहुसैन मोहसेनी-एजेई ने बुधवार को सरकारी टीवी पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि यदि कोई कार्रवाई करनी है तो उसे तुरंत और तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा अगर किसी काम को दो-तीन महीने बाद किया जाए, तो उसका असर नहीं रहता। अगर कुछ करना है, तो तुरंत करना होगा।

अब तक 2,571 लोगों की मौत
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कम से कम 2,571 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बीते कई दशकों में ईरान के किसी भी आंदोलन से कहीं अधिक है और 1979 की इस्लामी क्रांति के समय की स्थिति की याद दिलाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Hong Kong: अग्निकांड के बाद भवन रखरखाव-सुरक्षा कानूनों में बदलाव की पहल, उल्लंघन-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा- ट्रंप
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप पहले भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर ईरान को चेतावनी दे चुके हैं। इस बीच, ईरान में इंटरनेट बंदी के बीच प्रदर्शनकारियों को राहत देते हुए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट के मुफ्त सेवा देने की खबर सामने आई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सेवा पूरी तरह काम कर रही है और इंटरनेट ब्लैकआउट को पार करने में मदद कर रही है। हालांकि, ईरानी सुरक्षा एजेंसियां कथित तौर पर स्टारलिंक डिश की तलाश में छापेमारी भी कर रही हैं। तेहरान के कई इलाकों में अपार्टमेंट्स की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें