फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकता है तनाव : ईरान ने 60 फीसदी के उच्च स्तर पर शुरू किया यूरेनियम संवर्धन

Sat, 17 Apr 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तेहरान।

सार

  • इस कदम से विश्व स्तर पर एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है क्योंकि एटमी समझौते पर कई देशों के साथ वियना में चर्चा जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नतांज परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद ईरान ने 60 फीसदी शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन


ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि फिलहाल अधिकारी ने यह खुलासा नहीं किया है कि ईरान कितना संवर्धन करने की योजना बना रहा है। इस कदम से विश्व स्तर पर एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है क्योंकि एटमी समझौते पर कई देशों के साथ वियना में चर्चा जारी है।

विएना में अमेरिका के समझौते के साथ फिर से जुड़ने और ईरान की अर्थव्यवस्था पर लगे प्रतिबंधों हटाने को लेकर हो रही है। जबकि राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पश्चिमी देशों से कहा है कि उन्हें यूरेनियम संवर्धन से चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने यह परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण मकसद से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तनाव इस बात पर है कि रविवार को ईरान के नातांज परमाणु संयंत्र के विद्युत वितरण ग्रिड में हुए धमाके को लेकर ईरान ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि ‘उसे (इस्राइल) उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें