फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: ईरानी गायिका को हिजाब न पहनने के लिए पुलिस ने जेल में डाला; यूट्यूब पर साझा किया था अपने गाने का वीडियो

Sun, 15 Dec 2024 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

परस्तु द्वारा अपने गाने की वीडियो यूट्यूब पर साझा करने के बाद गुरुवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वीडियो में परस्तु एक स्लीवलेस काली ड्रेस में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ईरानी गायिका, जिसे गिरफ्तार किया गया है - फोटो : यूट्यूब/वीडियो ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में एक 27 साल की गायिका को वर्चुअल गाना गाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल गाने के दौरान गायिका ने हिजाब नहीं पहना था और उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। गौरतलब है कि इस गायिका के गाने को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख-सुन चुके हैं। 
विज्ञापन


स्लीवलेस ड्रेस में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं परस्तु
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गायिका की पहचान परस्तु अहमदी के रूप में हुई है। परस्तु को शनिवार को ईरान के सारी शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। सारी ईरान के मजानदारान प्रांत का एक शहर है, जो राजधानी तेहरान से करीब 280 किलोमीटर दूर है। परस्तु द्वारा अपने गाने की वीडियो यूट्यूब पर साझा करने के बाद गुरुवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वीडियो में परस्तु एक स्लीवलेस काली ड्रेस में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

दो संगीतकार भी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परस्तु के पीछे खड़े चार संगीतकारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो को राजधानी तेहरान से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ईरान में महिलाओं का हिजाब पहनना अनिवार्य है और इस नियम का पालन न करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ईरान का इतिहास रहा है। साल 2022 में ईरान में हिजाब के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। ये विरोध प्रदर्शन 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए, जिसे ईरान की पुलिस ने हिजाब न पहनने के चलते प्रताड़ित किया, जिससे महसा की णौत हो गई थी।  
विज्ञापन


कुछ माह पहले भी ईरान से ऐसी रिपोर्ट्स आईं थी, जिसमें एक छात्रा की हिजाब न पहनने के चलते ईरान की नैतिक पुलिस ने छात्रा की पिटाई की थी। इस पिटाई के चलते छात्रा कोमा में गई और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें