फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी जासूस ड्रोन गिराकर ईरान ने अमेरिका को दी युद्ध की धमकी, हालात तनावपूर्ण

Fri, 21 Jun 2019 01:20 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , तेहरान/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिका के एक शक्तिशाली ड्रोन को मार गिराया। इसके कुछ समय बाद अमेरिका ने इस दावे पर मुहर भी लगा दी और कहा, ईरान ने उसके 18 करोड़ डॉलर के शक्तिशाली जासूसी ड्रोन को गिरा दिया है। इसके तुरंत बाद ही ईरान ने ऐलान कर दिया कि वह जंग के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन


ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उन्होंने ईरान के हवाई क्षेत्र में जासूसी कर रहे अमेरिकी आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पहले मानने से इनकार कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि उसका कोई भी ड्रोन ईरान के हवाई क्षेत्र में गया ही नहीं है। लेकिन बाद में अमेरिका ने बयान बदल दिया।

यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। अंग्रेजी भाषा के एक न्यूज चैनल के मुताबिक, ड्रोन को दक्षिणी तटीय प्रांत होर्मोज्गान में मार गिराया गया। यह वही प्रांत है जहां तेल टैंकर पर हमला हुआ था। चैनल ने ड्रोन की तस्वीरें जारी नहीं की हैं। 

‘अन्य देशों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है अमेरिका’

समाचार एजेंसी आईआरएनए ने ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी के हवाले से कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई सैन्य टकराव नहीं होगा क्योंकि युद्ध का कोई कारण नहीं है। दूसरे देशों पर आरोप लगाना अमेरिकी अधिकारियों के लिए एक आम बात है। वे अन्य देशों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें