फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. एशिया संकट: ईरान बोला- US के साथ कई मुद्दों पर बनी सहमति, समझौते को अंतिम रूप देने की समयसीमा तय नहीं

Mon, 25 May 2026 05:40 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, तेहरान।

सार

ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन समझौते को अंतिम रूप देने की कोई समयसीमा तय नहीं है। उसने अमेरिका की राजनीति को असंगत बताते हुए कहा कि अभी कोई समझौता जल्द होने की स्थिति में नहीं है। वहीं ,अमेरिका ने कहा कि बातचीत में प्रगति हुई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई - फोटो : एक्स/इस्माइल बघाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ जारी बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। लेकिन किसी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अभी कोई समय तय नहीं किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बघाई ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने क्या कहा?
  • इस्माइल बघाई ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि समझौता जल्द होने वाला है। अमेरिका का राजनीतिक व्यवहार लगातार असंगत है। 
  • बघाई ने कहा कि वाशिंगटन के भीतर कुछ ही घंटों में बदलने वाले विरोधाभासी रुख से वार्ता जटिल हो जाती है।
  • उन्होंने कहा कि अमेरिका में निर्णय लेने की प्रक्रिया व्यवस्थित नहीं है।
  • उन्होंने अमेरिका में हो रहे इस्तीफों, संसद में विरोध, जनमत और अंदरूनी मतभेदों का भी जिक्र किया।
  • ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस स्थिति से कुछ बाहरी ताकतों, खासकर इस्राइली पक्ष, को प्रभाव डालने का मौका मिल रहा है।

बातचीत की समयसीमा पर उन्होंने कहा कि कोई अंतिम समयसीमा तय नहीं की गई है। ईरान का लक्ष्य अपने राष्ट्रीय हितों और अधिकारों की रक्षा करना है। अंतिम नतीजे की घोषणा तभी की जाएगी, जब समझौता पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


साठ दिनों के रोडमैप को लेकर उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ मुद्दों पर चर्चा की योजना है, जिनमें परमाणु से जुड़ा मुद्दा भी शामिल है। लेकिन फिलहाल ईरान परमाणु विवरणों पर चर्चा नहीं कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा?
उधर, रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक प्रयासों में अहम प्रगति हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जल्द अच्छी खबर आ सकती है।

ये भी पढ़ें: 'ईरान के साथ समझौता या तो बहुत अच्छा होगा या नहीं होगा', ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने कहा कि आने वाले घंटों में कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। हालांकि, अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है और अभी और काम बाकी है।
विज्ञापन


रुबियो ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य स्पष्ट है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क और पूरी तरह खुला रखने की योजना पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए ईरान की सहमति जरूरी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें