फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के छह अरब डॉलर जारी करेगा कतर?: अमेरिका से तनाव के बीच पेजेशकियन का दावा- देश को जल्द मिलेगी राशि

Mon, 29 Jun 2026 04:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।

सार

अमेरिका से तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया कि कतर में जमा छह अरब डॉलर की राशि जल्द देश को मिल जाएगी। हालांकि, अमेरिका की ओर से भी अब तक कोई भी जमा राशि जारी ईरान को जारी नहीं की गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन। - फोटो : एक्स/मसूद पेजेशकियन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को कहा कि कतर में जमा ईरान के छह अरब डॉलर की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिका के साथ बातचीत के बीच सप्ताहांत में फारस की खाड़ी क्षेत्र हुए हैं। 
विज्ञापन


पेजेशकियन ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कतर में जमा इस राशि का जिक्र किया है। कतर, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब तक ईरान की कोई भी जमा राशि जारी नहीं की गई है।

पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक पेजेशकियन ने कहा, 'तय योजना के मुताबिक कतर में जमा ईरान की कुल 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से छह अरब डॉलर देश को वापस मिलेंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया जारी है।' माना जा रहा है कि यह बयान अंतरिम समझौते को लेकर देश की जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खामेनेई का अंतिम संस्कार: भारत से विदेश राज्यमंत्री जा सकते हैं, क्या बिहार के गवर्नर भी शिष्टमंडल का हिस्सा?
विज्ञापन


हमलों के बाद बढ़ा तनाव?
रविवार को ईरान ने अमेरिका के नए हवाई हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत की ओर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे, तो युद्ध खत्म करने के लिए जारी बातचीत पूरी तरह रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें