फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ईरानी नौसेना के सबसे बड़े जहाज में लगी भीषण आग, ओमान की खाड़ी में डूबा

Wed, 02 Jun 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

ईरान में एक और जहाज हादसा हो गया। सबसे बड़े जहाज खर्ग में आग लगी और धीरे-धीरे वह डूब गया। हालांकि इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन उसपर काबू नहीं पाया गया। 
 
विज्ञापन
ईरान में डूबा जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरानी नौसेना के सबसे बड़े जहाज में आग लगने की घटना सामने आई है। नौसेना ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन उसपर काबू नहीं पाया गया।  हादसे के बाद जहाज ओमान की खाड़ी में डूब गया। विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक जहाज खर्ग को बचाने की कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस जहाज का नाम खर्ग द्वीप के नाम पर रखा गया था जो ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी ने बताया कि आग देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर लगी और दमकलकर्मियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। यह जहाज ओमान की खाड़ी में तेहरान से करीब 1,270 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में जास्क बंदरगाह के समीप डूब गया।

सोशल मीडिया पर आग लगने का वीडियो जारी
ईरान के सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में लाइफ सपोर्ट जैकेट पहने नौसैनिकों को जहाज को निकालते हुए देखा जा रहा और उनके पीछे आग लगी हुई है। सरकारी टेलीविजन और अर्धसरकारी समाचार एजेंसियां खर्ग को ‘‘प्रशिक्षु जहाज’’ बताते हैं, लेकिन एक प्रमुख समाचार एजेंसी ने जहाज से उठते काले धुएं की वीडियो जारी किया, जिसमें देखा गया कि आग ने जहाज को कैसे अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस दौरान रेस्क्यू किया गया, लेकिन जहाज समुद्र में डूब समा गया।  
विज्ञापन


आग लगने की वजह का खुलासा नहीं
हालांकि जहाज में आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ओमान की खाड़ी में जहाजों को निशाना बनाते हुए 2019 में शुरू हुए रहस्यमयी धमाकों के सिलसिले में यह ताजा घटना है। खर्ग जहाज का डूबना ईरान के लिए ताजा नौसेना हादसा है। 2020 में ईरानी सेना के अभ्यास के दौरान जास्क बंदरगाह के पास एक मिसाइल गलती से एक नौसैन्य जहाज से टकरा गई थी, जिससे 19 नाविकों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। 2018 में ईरानी नौसेना एक युद्धक जहाज कैस्पियन सागर में डूब गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें