फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा से पहले ही ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले: खर्ग द्वीप-पुल को बनाया निशाना, एक साथ 50 ठिकाने तबाह

Tue, 07 Apr 2026 04:39 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।

सार

Iran War: अमेरिका और इस्राइल ने मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, ईरान के दक्षिण में स्थित कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है। उधर, ईरान के मशहद शहर में रेल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
खर्ग द्वीप पर हमले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के खर्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी दी कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, खर्ग द्वीप पर 50 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन


कोम शहर के डिप्टी गवर्नर ने क्या कहा?
सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।

ईरान ने मशहद शहर में अचानक रेल सेवाओं पर लगाई रोक
ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह एक एहतियाती कदम है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, तीन ढेर; दो पुलिसकर्मी घायल

काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत
इस बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। 
विज्ञापन


ट्रंप ने दी थी एक रात में ईरान को तबाह करने की चेतावनी
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में ही तबाह किया जा सकता है और यह शायल कल (मंगलवार) ही हो जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम के लिए वार्ता जारी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें