फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच चीन पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ

Sat, 10 Oct 2020 12:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाते हुए उसके लगभग सभी वित्तीय क्षेत्रों को काली सूची में डालने के बाद ईरानी विदेश मंत्री चीन का दौरा कर रहे हैं। चीन ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चीन एक कट्टर ईरानी सहयोगी रहा है और 2015 के उस ईरान परमाणु समझौते का एक पक्ष रहा है। इस समझौते से अमेरिका ने अपने हाथ खींचते हुए ईरान पर पाबंदियां लगा दी थीं।


बृहस्पतिवार को अमेरिका की काली सूची के दायरे में ईरान के 18 बैंक भी आ गए हैं। ऐसे में इन बैंकों के साथ लेनदेन करने वाले विदेशी, गैर-ईरानी वित्तीय संस्थानों को जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। इन पाबंदियों के चलते ईरानी बैंक वैश्विक वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय देशों ने भी इन पाबंदियों का विरोध किया है। जरीफ ने कहा है कि वैश्विक संकट के दौरान अमेरिका का यह कदम ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें