फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran Row: परमाणु संयंत्रों पर इस्राइल के हमले के बाद ईरान का पलटवार, खामेनेई बोले- कड़ी सजा देंगे

Fri, 13 Jun 2025 10:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इस कार्रवाई को इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑपरेशन राइजिंग लायन कहा है।इस्राइल के हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा..?

विज्ञापन
अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमाणु संयंत्रों पर इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमारे देश पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी। खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी। इस्राइल के हाथ खून से सने हैं। उसने हमारे देश में अपराध किया है। आवासीय केंद्रों पर हमला करके इस्राइल ने अपनी दुर्भावना उजागर कर दी है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर वैश्विक चेतावनियों को दरकिनार करते हुए परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान ने यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए कदम उठाए हैं। कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध की प्रस्तावना से की। नेतन्याहू ने कहा कि अस्सी साल पहले यहूदी लोग नाजी शासन द्वारा किए गए नरसंहार के शिकार थे। आज यहूदी राज्य ईरानी शासन द्वारा किए गए परमाणु नरसंहार का शिकार होने से इनकार करता है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख हुसैन सलामी; जिनकी इस्राइली हमले में मौत हुई, जानें
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इस्राइल को छोटा शैतान कहता है। वह अमेरिका को बड़ा शैतान कहता है। इसलिए दशकों से उसने लाखों लोगों को इस्राइल और अमेरिका के लिए मौत के नारे लगाने के लिए प्रेरित किया है। आज इस्राइल नरसंहारक आह्वानों का जवाब कार्रवाई के साथ दे रहा है। इस्राइल अमर रहे और अमेरिका अमर रहे। हमारी कार्रवाई दुनिया को और अधिक सुरक्षित स्थान बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: क्या है इस्राइल का ऑपरेशन राइजिंग लायन, ईरान के खिलाफ ये अभियान क्यों? जानिए सबकुछ

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की इस्राइल को नष्ट करने की नई योजना में देश को क्षेत्रीय प्रॉक्सी के साथ घेरना और सीधे हमले करना शामिल है। लेकिन इस्राइल के लोग और सैनिक हमारे देश की रक्षा के लिए शेरों की तरह उठ खड़े हुए। हमने हमास को कुचल दिया। हमने हिजबुल्ला को तबाह कर दिया। हमने सीरिया और यमन में ईरानी प्रॉक्सी को मारा। जब ईरान ने पिछले साल दो बार हम पर सीधा हमला किया, तो हमने ईरान के अंदर ही जवाबी हमला किया। फिर भी खुद की रक्षा करते हुए हम दूसरों की भी रक्षा करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें