फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों के सैकड़ों फीट नीचे ईरान की मिसाइल सिटी: सुरंगों में मिसाइलें तैनात, तस्वीरें जारी कर दिखाई ताकत

Thu, 12 Nov 2026 06:10 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, तेहरान।

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी भूमिगत मिसाइल सिटी की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए हैं। पहाड़ों के नीचे बनी इन विशाल सुरंगों में बैलिस्टिक, एंटी-शिप और क्रूज मिसाइलें तैनात दिखाई गई हैं। ईरान ने इस सैन्य परिसर के जरिये अपनी मिसाइल क्षमता और जवाबी हमले की तैयारियों का प्रदर्शन किया है।
 
विज्ञापन
ईरान का मिसाइल शहर - फोटो : एक्स/@Noelreports
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य और रणनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पहाड़ों के सैकड़ों फीट नीचे बनी अपनी एक नई और विशाल 'अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी' (भूमिगत मिसाइल परिसर) की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए हैं। सुरंगों के इस विशाल जाल में अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें और क्रूज मिसाइलें बड़ी संख्या में तैनात देखी गई हैं।
विज्ञापन


सुरंगों की लंबी कतारों में बिछा मिसाइलों का बड़ा जाल
ईरान द्वारा जारी फुटेज में कंक्रीट और चट्टानों से ढकी विशाल सुरंगों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जिनमें सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और उनके लॉन्चिंग व्हीकल्स कतारबद्ध खड़े हैं।

आधुनिक हथियार : रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सुरंगों में ईरान की उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों 'फतह-1'और 'खैबर शेकन' के री-एंट्री व्हीकल्स भी शामिल हैं।
तुरंत हमले की क्षमता : यह मिसाइल सिटी केवल हथियारों के भंडारण के लिए नहीं, बल्कि जमीन के अंदर से ही त्वरित लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है।

शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने किया निरीक्षण
इस खुफिया ठिकाने की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसकी सटीक लोकेशन जाहिर नहीं की गई है। हालांकि, ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही और आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स के वरिष्ठ कमांडरों ने खुद इस भूमिगत परिसर का दौरा कर इसकी युद्ध तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


क्यों अहम है मिसाइल सिटी?
हवाई हमलों से सुरक्षा : ये सुरंगें पारंपरिक हवाई हमलों या बंकर-बस्टिंग बमों से पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती हैं।
अचानक हमले की क्षमता : गुप्त सुरंगों के जरिये मिसाइल लॉन्चर्स को तेजी से बाहर निकालकर हमला किया जा सकता है और तुरंत छिपा सकते हैं।

रणनीतिक संदेश जवाबी हमला सीमित नहीं रहेगा
रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और इस्राइल के साथ बढ़ते टकराव के बीच यह शक्ति प्रदर्शन एक बड़ा रणनीतिक कदम है। ईरानी सैन्य नेतृत्व का दावा है कि ईरान की मिसाइल उत्पादन और रक्षा क्षमताएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि हमारे खिलाफ कोई भी दुस्साहस किया गया, तो हमारा जवाबी हमला केवल क्षेत्र पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दायरा बहुत आगे तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें