फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने ब्रिटिश तेल टैंकर छोड़ा, चालक दल के 23 सदस्यों में से 18 भारतीय

Sat, 28 Sep 2019 01:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,स्टॉकहोम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ईरान ने ब्रिटेन के तेल टैंकर स्टेना इम्पेरो को रिहा कर दिया है। टैंकर कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी बंदरगाह बांदर अब्बास में दो महीने से खड़े टैंकर को छोड़ दिया गया है और वह शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जल में पहुंच गया। इस टैंकर में 18 भारतीय समेत चालक दल के कुल 23 सदस्य थे।

विज्ञापन


जबकि 4 सितंबर को सात भारतीयों को रिहा कर दिया गया था। जबकि चालक दल के 11 भारतीय समेत अन्य सदस्य अब टैंकर के साथ ही रिहा किए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारतीयों को भारत कब भेजा जाएगा।

बता दें कि ब्रिटेन द्वारा जिब्राल्टर में ईरानी तेल टैंकर को पकड़ने के बाद ईरान ने भी यहां ब्रिटिश तेल टैंकर अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें